ओटीटी पर लगातार इतना कंटेंट डिलिवर हो रहा है. ऐसे में किसी एक सीरीज का लंबे समय तक अपनी पोजीशन बनाए रखना खासा मुश्किल होता है लेकिन इस सीरीज ने इस मामले में अपना परचम लहरा दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सीरीज पिछले 8 महीने से टॉप-10 में छाई हुई है. 7 एपिसोड की ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन सीरीज में से एक बन गई है. ये अचीवमेंट इसिलए खास है क्योंकि ओटीटी जैसे फास्ट मीडियम में जहां दर्शकों के पास हजारों ऑप्शन मौजूद हैं एक सीरीज का लंबे समय तक टिके रह जाना कोई छोटी बात नहीं.
किस सीरीज ने ओटीटी पर मचाया तहलका
हम ओटीटी प्लैटफॉर्म पर धूम मचा रही जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है तस्करी: द स्मगलर्स. इस सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. कभी बॉलीवुड के सीरीयल किसर रहे इमरान हाशमी की ये सीरीज 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. जनवरी से अब सितंबर आ चुका है. रिलीज के वक्त ये सीरीज पहले नंबर पर थी. अब भले ही पहले नंबर पर नहीं लेकिन टॉप-10 में लगातार बनी हुई है. इस सीरीज को लोग देखना पसंद कर रहे हैं और ही वजह है कि ये अब 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है लेकिन टॉप 10 से बाहर नहीं हो सकी.
इस सीरीज को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है. अभी तक नेटफ्लिक्स पर कई सीरीज आ चुकी हैं लेकिन कोई तस्करी का चार्म खत्म नहीं कर पाया. सीरीज की कहानी की बात करें तो ये मुंबई एयरपोर्ट पर स्मगलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी कस्टम डिपार्टमेंट के एक ग्रुप की है जो एक इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग के साथ मुकाबला करता है. इस रोमांचक कहानी के साथ ये सीरीज थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है. नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में इमरान हाशमी के साथ जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदिश संधू और शरद केलकर लीड रोल में हैं.
ये Video भी देखें:'Ground Zero' Film पर Emraan Hashmi का Interview, Pahalgam Terror Attack पर Pakistan को दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं