विज्ञापन

दीया मिर्जा का 22 साल पुराना मुश्किल गाना, इमरान हाशमी के साथ किया परफॉर्म, कहा- सैकड़ों मर्दो के सामने आना पड़ा

दीया मिर्जी ने अपने 22 साल पुराने गाने की शूटिंग का जिक्र किया, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. 

दीया मिर्जा का 22 साल पुराना मुश्किल गाना, इमरान हाशमी के साथ किया परफॉर्म, कहा- सैकड़ों मर्दो के सामने आना पड़ा
इमरान हाशमी के साथ दीया मिर्जा का सबसे मुश्किल गाना
नई दिल्ली:

दीया मिर्जा बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने सलमान खान से लेकर आर माधवन जैसे सितारों का नाम शामिल हैं. हालांकि बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी और 2001 में रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव भी आए. इसी बीच उन्होंने अपने एक गाने का जिक्र किया, जो आज काफी पॉपुलर है. उन्होंने बताया कि इस गाने ने उनकी जिंदगी में एक आर्टिस्ट के तौर पर शेप देने का काम किया. खास बात यह है कि कि इस गाने में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे. 

इस गाने ने दिया एक्सपीरियंस

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में तुमसा नहीं देखा (2004) में मुझे तुमसे मोहब्बत है गाने के बारे में बताया, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं. गाने के लिए वह अपने कंफर्ट जोन से बाहर गई थीं खासकर तब जब वह अपनी बॉडी के लिए कॉन्फिडेंट होना महसूस कर रही थीं. उन्होंने कहा, वैसे कैरेक्टर्स उतने लिखे नहीं जाते थे. खासकर मेनस्ट्रीम फॉर्मेट में. जी हां मैंने ऐसी फिल्मों में भी काम किया है. जहां पर लेते? तुमसा नहीं देखा, जो एक खूबसूरत लड़की से इंस्पायर्ड थी और वह बखूबी निभाया गया था. वह मेरे लिए बहुत इंटरेस्टिंग फिल्म थी, जिसमें मैंने काम किया क्योंकि  मैं हमेशा उस फिल्म के बारे में सोचती हूं और मुझे याद आता है कि वह अनुभव कितना आजाद करने वाला था.”

ये भी पढ़ें- रक्षा बंधन से देखें 5 माइक्रो-ड्रामा सीरीज, बहन के बदले से लेकर मैकेनिक भाई की कहानी करेगी एंटरटेन

रूढ़िवादी परिवार से थीं दीया मिर्जा

उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि बहुत सी ऐसी पहले से बनी हुई सोच और विचार थे, जिन्हें मैंने उस फिल्म पर काम करते हुए छोड़ दिया. मैं हैदराबाद से आई एक लड़की थी. मैं बहुत रूढ़िवादी बैकग्राउंड से आई थी और मैं अपनी बॉडी को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट नहीं थी. उस फिल्म ने मुझे अपनी बॉडी को लेकर सच में कॉन्फिडेंट बना दिया, क्योंकि उसमें एक गाना है ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है.' उस गाने ने सच में मुझे आजाद कर दिया. इसने मुझे ऐसे तरीकों से आजाद किया जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और जिस कॉन्फिडेंस के साथ मैं उस गाने पर परफॉर्म कर पाई, वह इसलिए था क्योंकि वैभवी मर्चेंट, जो उस गाने की कोरियोग्राफर थीं और उस पर काम करने वाले सभी लोगों ने मुझे बहुत सेफ फील कराया. लेकिन यह शायद उन सबसे मुश्किल कामों में से एक था, जो मैंने एक लड़की के तौर पर किए हैं. क्योंकि मुझे सेट पर सैकड़ों पुरुषों के सामने लगभग सिर्फ अंडरवियर और ब्रा में आना पड़ा था.” 

मुश्किल काम में से एक था यह गाना

आगे दीया ने कहा “और यह बहुत... मैं इसे कैसे समझाऊं? ऐसा लग सकता था... लेकिन ऐसा नहीं लगा क्योंकि तब तक जब तक हमने गाना शूट किया, मैं यह समझ चुकी थी कि एक एक्टर के किरदार की सच्चाई को खोजना और एक किरदार के जरिए आप क्या दिखा रहे हैं, यह कितना जरूरी है. इसलिए मेरे लिए यह मायने नहीं रखता था कि कमरे में 500 लोग हैं या 1,000 लोग. और मुझे लगता है कि मेरे करियर के शुरुआती दौर की ऐसी कई बातें हैं, जिन्होंने मुझे आज का कलाकार बनाया है. अगर मैं किसी पल में बारीकियां, गहराई या असल जिंदगी का अनुभव ला पाती हूं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने इस 25 साल के सफर में अपने अंदर की कई मुश्किलों को पार किया है और मुझे लगता है कि यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया भी है, है ना? उम्मीद है कि मैं सीखती रहूंगी और बेहतर होती जाऊंगी."

ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ त्रासदी में 392 पहुंचा मौत का आंकड़ा, इमोशनल हुए उदित नारायण, कहा- यह ईश्वर की मर्जी है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dia Mirza, Emraan Hashmi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com