विज्ञापन

32 दिन से बॉक्स ऑफिस पर है इस फिल्म का जलवा, नोरा फतेही को पड़ी 3 करोड़ की पैनल्टी, पढ़ें: Entertainment की Top-5 खबरें

Entertainment Top 5: आज बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के धमाल के अलावा नोरा फतेही पर लगे 3 करोड़ के हर्जाने की खबर सुर्खियों में रही. पढ़ें 8 सितंबर को कौनसी खबरें चर्चा में रहीं. इसमें आपके पसंदीदा ओटीटी की अपडेट भी शामिल है.

32 दिन से बॉक्स ऑफिस पर है इस फिल्म का जलवा, नोरा फतेही को पड़ी 3 करोड़ की पैनल्टी, पढ़ें: Entertainment की Top-5 खबरें
8 सितंबर: एंटरटेनमेंट की 5 बड़ी खबरें
Social Media
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हलचल की अगर बात हो तो सबसे ऊपर आती है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चर्चा. अब बॉक्स ऑफिस की बात करें को विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी हनुमान अंश पिछले 32 दिन से टिकट खिड़की पर डटी हुई है. इस बीच 4 सितंबर कोई आई मिर्जापुर ने भी बॉक्स ऑफिस पर भौकाल काटा हुआ है. इन दो बॉक्स ऑफिस हलचलों के बीच नोरा फतेही खुद पर लगे 3 करोड़ रुपये के हर्जाने की खबर की वजह से सुर्खियों में रहीं.

बॉक्स ऑफिस पर चली 'हनुमान अंश' गदा!

हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन अब धीरे धीरे कमाई में रफ्तार देखने को मिली थी. 32वें दिन कमाई गिरावट दर्ज हुई लेकिन फिर भी फिल्म की टोटल कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं पड़ा. यहां तक कि मिर्जापुर द मूवी की एंट्री भी इस फिल्म के लिए बेअसर रही. हनुमान अंश की कलेक्शन की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस उड़ा गर्दा

पंकज त्रिपाठी के लीड रोल वाली मिर्जापुर द मूवी को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज से पहले ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने फिल्म की ओपनिंग 18-20 करोड़ रुपये रहने का अंदाजा लगाया था. लेकिन मिर्जापुर ने उन उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की. अब चार दिन में काली भैया ने कौनसे झंडे गाड़े हैं और कितनी कमाई की है ये जानने के लिए यहां क्लिक करें.

नोरा फतेही पर 3 करोड़ का हर्जाना

 बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही कानूनी विवाद में फंस गई हैं. एविएशन कंपनी ड्यून्स एविएशन (Dunes Aviation) ने उनके खिलाफ 3 करोड़ रुपये का सिविल मानहानि मुकदमा दायर किया है. ये मामला क्या था और नोरा फतेही एयरलाइन कंपनी के निशाने पर क्यों आई जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर.

OTT पर 8 एपिसोड की ये थ्रिलर सीरीज घुमा देगी दिमाग

अगर आप थ्रिलर सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज केवल आपके लिए है. इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं. 8 एपिसोड में ऐसी रोमांचक कहानी कि आप पूरी सीरीज खत्म किए बिना उठ ही नहीं पाएंगे. नाम जानने और सीरीज की और डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करें.

25 की हीरोइन, 41 के हीरो के रोमांस ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी थी नोटों की सुनामी

25 साल की हीरोइन और 41 साल के हीरो की फिल्म ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है. एक तरफ जहां बड़े-बड़े बजट और स्टार्स की फिल्मों का बोलबाला रहता है. लेकिन ऐसे शोर में एक लो बजट फिल्म ने दिखा दिया कि कहानी और डायरेक्शन में दम हो बॉक्स ऑफिस आपकी मुट्ठी में ही है. कौनसी है ये फिल्म और रिलीज कब हुई थी ये जानने के लिए क्लिक करें.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Entertainment Top 5, Hanuman Ansh, ZEE5, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com