अगर आप फैंटसी ड्रामा देखने के शौकीन हैं और हर वक्त इस तरह की धमाकेदार, एंटरटेनमेंट से भरपूर वेब सीरीज की तलाश करते रहते हैं तो समझिए आपकी तलाश खत्म हो गई है. क्योंकि आज हम आपके लिए एंटरटेनमेंट का वो पिटारा लेकर आए हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक फैंटसी और एक्शन वाले शोज की लिस्ट हैं. इन्हें आप घर पर बैठकर बड़े ही आराम से एंजॉय कर सकते हैं. इनमें 'वन पीस' से लेकर 'द विचर' जैसे नाम हैं. तो चलिए जानते 5 सबसे धांसू फैंटसी ड्रामा शोज के नाम.
वन पीस
कहानी मंकी डी लूफी की है. 17-18 साल का एक बेफिक्र लड़का जो समुद्री लुटेरों का राजा बनना चाहता है. वह अपना परिचय भी इसी अंदाज में देता है. जिससे लोग उसका मजाक उड़ाते हैं. लूफी अपने सपनों पर हंसने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. राजा बनने के लिए उसे ऐसा खजाना चाहिए जो अब तक किसी को नहीं मिला. इसी की खोज में वह निकलता है और रास्ते में उसके कुछ दोस्त बन जाते हैं. उसके सभी दोस्तों में अलग-अलग हुनर है. यह कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है और भी दिलचस्प होती जाती है. आईएमडीबी पर इस शो को 8.5 की रेटिंग मिली है. नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रेज्ड बाय वॉल्व्स
एंटरटेनमेंट का लुत्फ उठाना है तो आज से ही रेज्ड बाय वॉल्व्स वेब सीरीज देखनी शुरू कर दीजिए. थोड़ी डरावनी लेकिन एक्शन से भरपूर इस वेब सीरीज को काफी पसंद किया जाता है. आईएमडीबी पर इसे 7.5 की रेटिंग मिली है. प्राइम वीडियो पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं.
रग्नारोक
एक नॉर्वेजियन फैंटेसी ड्रामा सीरीज 'रैग्नारॉक' नॉर्स माइथोलॉजी पर बेस्ड है. इस सीरीज की कहानी पश्चिमी नॉर्वे के फिक्शनल सिटी एडा की है. जुतुल पैमिली की फैक्ट्रीज क्लाइमेट चेंज से परेशान हैं. इस सीरीज को देवताओं से भी जोड़ा गया है. सीरीज का पहला सीजन जनवरी 2020 में ही आ गया था. दूसरा सीजन मई 2021 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.
द विचर
पोलिश राइटर आंद्रे सापको व्सकी की बुक सीरीज पर बेस्ड 'द विचर' जबरदस्त फैंटसी ड्रामा सीरीज है. ये कहानी जादू, योद्धाओं और डरावने राक्षसों से अच्छी तरह डील करती है. आईएमडीबी पर इसे 8.0 की रेटिंग मिली है. नेटफ्लिक्स पर इस शो को स्ट्रीम कर सकते हैं.
गेम ऑफ थ्रोन्स
राजनीति, एक्शन, खून, सेक्स, प्यार, ड्रामा, परिवार और ड्रैगन की कहानी वाली वेब सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिलती है. जॉर्ज आर आर मार्टिन की बुक 'अ सॉंग ऑफ आइस एंड फायर' पर बेस्ड अमेरिकी टीवी सीरीज के सभी सीजन आ चुके हैं. यह काफी लंबी वेब सीरीज है और हर सीजन में 8-10 एपिसोड्स हैं. आईएमडीबी पर इस शोज को 9.2 की रेटिंग मिली है. प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा रप इसे देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं