विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

Nora Fatehi के 'दिलबर' से लेकर 'नाच मेरी रानी' तक पर धमाकेदार डांस, देखें टॉप 5 Video

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) के यह वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Nora Fatehi के 'दिलबर' से लेकर 'नाच मेरी रानी' तक पर धमाकेदार डांस, देखें टॉप 5 Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) के यह पांच डांस वीडियो हुए वायरल
  • नोरा फतेही के वीडियो हुए वायरल
  • एक्ट्रेस ने अपने डांस से मचाया तहलका
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं Videos
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने बेहतरीन डांस से हमेशा फैन्स के दिलों को जीतती हैं. उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं. नोरा फतेही के डांस मूव्स और उनका अनोखा अंदाज फैन्स को काफी पसंद है. हाल ही में उनके कुछ डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहे हैं. इन वीडियो में नोरा (Nora Fatehi Video) अपनी बेली डांसिंग से सबके होश उड़ा रही हैं. वीडियो में कभी वह गुरु रंधावा के साथ 'नाच मेरी रानी (Naach Meri Rani Song)' पर ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं. तो कभी अकेले दर्शकों का दिल जीत रही हैं.


नोरा फतेही (Nora Fatehi) के करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था. नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi 5 Dance Video Viral, Nora Fatehi Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com