विज्ञापन

18 साल पुराना निरहुआ- पाखी का भोजपुरी गाना, उदित-कल्पना की आवाज में बना कल्ट, प्रेमियों की टॉप लिस्ट में शामिल

आज हम उदित नारायण के उस भोजपुरी गाने के  बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने निरहुआ (Nirahua) के लिए गाया था. जीहां भोजपुरी सुपरस्टार  दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के लिए उदित नारायण (Udit Narayan Bhojpuri Song) ने एक भोजपुरी गाना गाया.

18 साल पुराना निरहुआ- पाखी का भोजपुरी गाना, उदित-कल्पना की आवाज में बना कल्ट, प्रेमियों की टॉप लिस्ट में शामिल
18 साल पुराना निरहुआ- पाखी का भोजपुरी गाना
नई दिल्ली:

उदित नारायण (Udit Narayan) प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिए हैं. उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. . उन्होंने 'लगान' (2001) के गाने 'मितवा', 'दिल चाहता है' (2001) के 'जाने क्यों लोग', 'ज़िंदगी खूबसूरत है' (2002) के 'छोटे-छोटे सपने' और 'स्वदेश' (2004) के 'ये तारा वो तारा' के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. यही नहीं उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया और 2005 में 'कब होई गवना हमार' फिल्म के निर्माता के तौर पर सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन  

उन्हें 2015 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. कला और संस्कृति में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया. लता मंगेशकर ने उनके टैलेंट को पहचाना और उन्हें 'प्रिंस ऑफ प्लेबैक सिंगिंग' की उपाधि दी.

हालांकि  आज हम उदित नारायण के उस भोजपुरी गाने के  बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उन्होंने निरहुआ (Nirahua) के लिए गाया था. जीहां भोजपुरी सुपरस्टार  दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ के लिए उदित नारायण (Udit Narayan Bhojpuri Song) ने एक भोजपुरी गाना गाया, जिसे यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिले. आज भी यह गाना खूब पसंद किया जाता है.

कौन था वो गाना
18 साल पहले निरहुआ की फिल्म प्रतिज्ञा फिल्म (Pratigya) रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ पवन सिंह, पाखी हेगड़े और सोनाली जोशी जैसे कास्ट थे. फिल्म के साथ ही इसके सारे गानों ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म का एक, जिसे उदित नारायण ने आवाज दी थी. वह काफी हिट हुआ. वह गाना था 'मन के सांवरिया बन गईला' (Mann Ke Sawariya Ban Gai

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज
इस गाने को उदित नारायण और  कल्पना पोटवारी ने गाया है. यह गाना पाखी हेगड़े और निरहुआ पर फिल्माया गया था. इस रोमांटिक ट्रैक को लोगों ने खूब पसंद किया. गाने ने टीवी पर भी खूब धूम मचाया.

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Lal Yadav, Dinesh Lal Yadav Song, Udit Narayan Song, Udit Narayan Songs, Udit Narayan Bhojpuri Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com