विज्ञापन

90s की वेडिंग कैसेट्स में जरुर होगा 1996 में आई फिल्म का गाना, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज का छाया जादू, कहलाता है पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग

1996 में आई इस फिल्म के 6 के छह गाने मशहूर हैं. लेकिन बात अगर 90 के दशक में शादी की कैसेट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले गाने की हो तो यह 30 साल पुराना कल्ट है. 

90s की वेडिंग कैसेट्स में जरुर होगा 1996 में आई फिल्म का गाना, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज का छाया जादू, कहलाता है पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग
1996 में आया गाना आज शादियों की कैसेट में देता है सुनाई
नई दिल्ली:

90 के दशक के गाने आज भी बसों, ट्रकों और ऑटो में सुनने को मिल जाते हैं. वहीं कई गाने तो शादियों की कैसेट्स में भी आपको सुनने के लिए मिलते होंगे, जिसमें 1996 में आई फिल्म का गाना भी शामिल है, जिसे अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज से सुपरहिट किया था. वहीं आज 30 साल बाद भी यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. इस गाने में करिश्मा कपूर और आमिर खान का रोमांस देखने को मिला था, जिसने फैंस के दिलों पर राज किया था. इससे आप समझ गए होंगे की हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसका गाना शादी की कैसेटों में सुनने को मिलता है. 

शादियों में पॉपुलर है 90s का गाना

राजा हिंदुस्तानी 1996 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में कुल 8 गाने थे, जिन्हें कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण, अलीशा चिनॉय, सपना मुखर्जी, सुरेश वाडकर और बेला सुखाने ने हिट बनाया. इन्हीं 6 गानों में आए हो मेरी जिंदगी में ऐसा हिट हुआ कि 90 के दशक में हुई शादियों की कैसेट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले गानों में शुमार हो गया. 

ये भी पढ़ें- बीआर चोपड़ा को बूढ़ी महिला से मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 में से तीन को अमिताभ बच्चन ने गाया

गाने के बोल हैं- 

आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के
मेरे दिल में यूं ही रहना, हाये
मेरे दिल में यूं ही रहना तुम प्यार-प्यार बन के
आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के
आंखों में तुम बसे हो सपने हजार बन के 
मेरे दिल में यूं ही रहना, हाये
मेरे दिल में यूं ही रहना तुम प्यार-प्यार बन के
आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के

राजा हिंदुस्तानी के 6 गाने भी हैं सुपरहिट

177 मिनट की फिल्म राजा हिंदुस्तानी में 51:22 मिनट के गाने थे, जिसमें पहला गाना पूछो जरा पूछो (कुमार सानू- अलका याग्निक), आए हो मेरी जिंदगी में (उदित नारायण- अलका याग्निक), कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया (उदित नारायण- अलका याग्निक- कुमार सानू), तेरे इश्क में नाचेंगे (कुमार सानू, अलीशा चिनॉय, सपना मुखर्जी) है. इन गानों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 6 अवॉर्ड सिर्फ म्यूजिक के लिए नॉमिनेट हुए, जिसमें से 4 जीते गए. 

ये भी पढ़ें- 'दुआ को छोटी बहन मिल गई' रणवीर-दीपिका के घर में आई नन्हीं परी तो कृति सेनन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने यूं लुटाया प्यार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaye Ho Meri Zindagi Mein, Alka Yagnik, Udit Narayan, Bollywood Song, Wedding Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com