- निया शर्मा ने पिंक कलर के स्विमशूट में शेयर की फोटो
- निया शर्मा इन दिनों जमाई राजा 2.0 की शूटिंग गोवा में कर रही हैं
- गोवा के बीच पर निया शर्मा ने करवाया बिकिनी फोटोशूट
टीवी की नागिन निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती हैं. और एक बार फिर से निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी फोटो से इंटरनेट पर धूम मचा दी है. दरअसल निया इन दिनों गोवा में है और गोवा के बीच से लगातार अपनी बोल्ड और खूबसूरत फोटो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. हाल ही में निया ने पिंक कलर के स्विमशूट में बेहद खूबसूरत सी फोटो शेयर की है जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
निया शर्मा (Nia Sharma) के इस फोटो पर फैन्स से लेकर टीवी सेलेब्स तक कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की फोटो पर फेमस टीनी एक्टर सुधांशु पांडेय ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे समझ नहीं आता कैसे कर लेती हैं आप. निया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- गुड टाइम्स विथ टैन लाइन्स.

nia sharma
Photo Credit: nia sharma
हाल ही में निया शर्मा (Nia Sharma) और एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें दोनों काफी स्टाइलिश पोज में नजर आ रहे थे. इन दोनों के फोटो वायरल होने के बाद भी यह खबर भी तेज हो गई कि जल्द ही जमाई राजा 2.0 टीवी पर आने वाली है जिसमें दोनों नजर आएंगे, जिसके लिए फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है.
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो निया ने टीवी की दुनिया में सीरियल काली के जरिए कदम रखा था. इसके बाद निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेर बहना है में दिखाई दी थीं, जिससे उन्होंने खूब लोकप्रियता भी हासिल की. इसके बाद निया शर्मा ने जमाई राजा में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की, जिसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी जीती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं