- नील नितिन मुकेश की बेटी ने उन्हीं के गाने पर किया धमाकेदार डांस
- एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बेटी का वीडियो
- नुरविश का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड की दुनिया में अकसर स्टार किड्स की धूम मची रहती है. सुहाना खान (Suhana Khan) से लेकर तैमूर अली खान तक हर कोई अपने अंदाज और क्यूटनेस के लिए खूब जाना जाता है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) की बेटी नुरविश भी अपनी क्यूटनेस से लोगों का खूब ध्यान खींच रही है. दरअसल, हाल ही में एक्टर ने अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उन्हीं की फिल्म बाय पास के गाने सो गया ये जहां पर डांस करती नजर आ रही है. नील नितिन मुकेश की बेटी का यह क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) की बेटी बेटी नुरविश वीडियो में मजेदार अंदाज में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं. यह वीडियो देखकर उनकी एक्साइटमेंट का अंदाजा भी साफ लगाया जा सकता है. इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही इसपर बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए नील नितिन मुकेश ने लिखा, "मेरी फिल्म बायपास रोड में इस गाने की शूटिंग के दौरान मेरी जो एक्साइटमेंट थी, वो मेरी बेटी द्वारा अपने पिता को स्क्रीन पर देखकर अच्छे से प्रदर्शित की जा रही है."
बता दें कि नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. साथ ही अकसर अपनी बेटी की फोटो या वीडियो शेयर करते हैं. उनकी शादी 2017 में रुक्मणि सहाय (Rukmini Sahay) के साथ हुई थी. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू 2007 में श्रीराम राघवन की फिल्म 'जॉनी गद्दार' (Johnny Gaddaar) से किया था. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी. हाल ही में नील नितिन मुकेश साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ फिल्म 'साहो' (Saaho) में नजर आए. इस फिल्म को फैन्स का काफी जबरदस्त रिस्पांस मिला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं