नील नितिन मुकेश, जिन्होंने 2007 में श्रीराम राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, एक बार फिर बॉलीवुड के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठा रहे हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कामयाबी का पैमाना सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है, न कि किसी अभिनेता के टैलेंट या मेहनत पर आधारित. वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में नील ने खुलासा किया कि कुछ स्टार्स को लगातार 10 फ्लॉप देने के बाद भी करोड़ों की फिल्में मिल जाती हैं, जबकि उन्हें सिर्फ दो फिल्में न चलने के बाद घर बैठने की सलाह दी गई.
नील नितिन मुकेश ने कहा, "अगर कोई बड़ी फिल्म हिट हो जाती है तो उसका क्रेडिट सिर्फ स्टार को जाता है, जबकि उसमें बाकी कलाकारों की मेहनत भी होती है. और अगर वही फिल्म फ्लॉप हो जाए, तो दोष बाकी सब पर आ जाता है". नील ने अपनी फिल्म न्यू यॉर्क का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ या उनके नाम की फिल्म नहीं थी, बल्कि पूरी टीम की मेहनत थी. उन्होंने कहा, "एक फिल्म की सफलता या असफलता अकेले किसी एक व्यक्ति की नहीं होती".
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने यह भी कहा कि जब एक्टर अच्छा काम करता है, लेकिन फिल्म नहीं चलती, तब भी लोग उसे पूरी तरह से नकार देते हैं. एक्टर ने कहा, "लोगों को दूसरों को गिरते देखने में मजा आता है". नील का मानना है कि यह रवैया इंडस्ट्री के कई प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए हानिकारक साबित होता है, जिनके पास ‘बैक टू बैक' मौके नहीं होते. आपको बता दें कि नील नितिन मुकेश ने बाईपास रोड, जॉनी गद्दार, प्रेम रतन धन पायो, न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों में काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं