विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2021

Neha Kakkar पहुंची गोवा, सनसेट का लुत्फ उठाते हुए यूं Beach पर सैर करती आईं नजर- देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच पर सनसेट का लुत्फ उठाती हुई दिखाई दे रही हैं.

Neha Kakkar पहुंची गोवा, सनसेट का लुत्फ उठाते हुए यूं Beach पर सैर करती आईं नजर- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने बीच पर पहुंचकर किया एंजॉय
  • नेहा कक्कड़ परफॉर्मेंस के लिए पहुंची गोवा
  • बीच पर यूं सैर करती दिखीं बॉलीवुड सिंगर
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस ने अपने अंदाज और सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में नेहा कक्कड़ गोवा पहुंची हुई हैं, जिससे जुड़ा वीडियो और फोटो नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से भी शेयर किया है. अपने एक वीडियो में नेहा कक्कड़ बीच पर घूमती हुईं और सनसेट का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ का स्टाइल वाकी देखने लायक है. नेहा कक्कड़ ने वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि वह गोवा को बहुत ही याद कर रही हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के गोवा से जुड़े इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. नेहा कक्कड़ के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं, साथ ही बॉलीवुड सिंगर की खूब तारीफें भी कर रहे हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ ब्लैक टॉप और प्रिंटेड स्काईब्लू स्कर्ट में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, "बहुत ही अच्छा टाइम बिताया. मोरानी और उनके परिवार के लिए गोवा में परफॉर्म किया. अभी से ही गोवा को बहुत याद कर रही हूं." वीडियो में नेहा कक्कड़ बीच के किनारे सनसेट एंजॉय करते हुए सैर करती दिखाई दे रही हैं. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के करियर की बात करें तो जल्द ही उनका मरजानेया सॉन्ग रिलीज होने वाला है. इस गाने में बिग बॉस 14 की विजेता और मशहूर एक्ट्रेस रुबिना दिलैक अपने पति के साथ नजर आएंगी. बिग बॉस 14 के बाद यह पहली बार है जब रुबिना और अभिनव किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हुए नजर आएंगे. नेहा कक्कड़ ने इससे जुड़ा पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. बता दें कि नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नेहा हाल इंडियन आइडल में बतौर जज भी नजर आई थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Beach Video, Neha Kakkar Enjoys Sunset On Beach, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com