नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) में बतौर जज काम करना शुरू किया है. उनके साथ इस शो में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) भी नजर आ रहे हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने शो के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ को हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) के हाथ से चोट लग जाती है. लेकिन फिर भी सिंगर हंसती हुई नजर आ रही हैं.
52 Gaj Ka Daman: हरियाणवी सॉन्ग '52 गज का दामन' यूट्यूब पर छाया, 18 करोड़ बार देखा गया Video
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा, हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) और विशाल डडलानी (Vishal Dadlani) संग 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के सेट पर रैंप वॉक कर रही हैं, लेकिन तभी हिमेश रेशमिया उन्हें चोटिल कर बैठते हैं और उन्हें इस बात की खबर भी नहीं होती. जब वो पलट कर देखते हैं तो नेहा अपने हाथ पकड़े मुस्कुरा रही होती हैं. हालांकि बाद में वो ठीक हो जाती हैं और अपने काम को पूरा करती हैं.
नर्स के गेटअप में तैयार हो रहे थे वरुण धवन, तभी सारा अली खान करने लगीं मस्ती- देखें Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नेहा कक्कड़ के करियर की बात करें तो भाभी सॉन्ग से पहले उनका शोना शोना सॉन्ग रिलीज हुआ था. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ गाया था. नेहा और टोनी के इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक साथ नजर आए थे. इससे इतर नेहा कक्कड़ अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं. बीते 26 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं