- नीरू बाजवा का वायरल हुआ डांस वीडियो
- जमकर करती दिखीं भांगड़ा
- दिया पॉजिटिविटी का संदेश
पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) सोशल मीडिया में हमेशा बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं. उन्हें हमेशा अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए देखा जाता है. इसी क्रम में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सकारात्मक संदेश देते हुए नीरू (Neeru Bajwa Video) ने अपना डांस करता हुआ एक और खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है. इस वीडियो की जब शुरुआत होती है, तो इसमें यह लिखा हुआ आता है कि क्या आप उदास हैं? क्या आप डाउन महसूस कर रहे हैं? इसके बाद नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) इसमें एक गाने पर डांस करती हुई नजर आती हैं. उनका बैकग्राउंड बदलता रहता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नीरू बाजवा (Neeru Bajwa Dance Video) वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं कि बस आपको हौसला नहीं छोड़ना. हंसते रहो. उम्मीद पर दुनिया कायम है दोस्तों. मैंने सोचा कि हर किसी की जिंदगी में सकारात्मकता का थोड़ा सा डोज भर दूं. वाहेगुरू मेहर रखें. नीरू बाजवा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 39 हजार 600 से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. उनके फैंस इस पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा भी है कि मुझे इस तरह की पॉजिटिविटी की हमेशा जरूरत है. जब भी मैं खुद को उदास महसूस करती हूं, तो मैं आपको देखना पसंद करती हूं नीतू मैम.
गौरतलब है कि इससे पहले भी नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) पेड़ों के चारों ओर घूम-घूम कर डांस करती हुईं एक वीडियो में हाल ही में नजर आई थीं. नीरू बाजवा की तीन फिल्में ‘पानी छ मथानी', ‘फट्टे दिन्डे चक पंजाबी' और ‘स्नोमैन' बहुत जल्दी रिलीज होने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं