पंजाबी म्यूजिक की देश ही नहीं विदेश में भी खासी पॉपुलैरिटी है. इस इंडस्ट्री के स्टार्स के स्टार्स को ग्लोबली काफी पसंद किया जाता है यही वजह है कि इनके एक एक गाने के व्यूज बिलियन्स में जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं. ये गाना साल 2018 में आई फिल्म लौंग लाची का था. वहीं इस गाने की बात करें तो इसमें नीरू बाजवा और ऐमी विर्क नजर आए थे.
नीरू बाजवा और ऐमी विर्क का ये गाना लौंग लाची फिल्म का टाइटल ट्रैक था
यह गाना टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था और आज भी यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इंडियन गानों में से एक है. इस गाने को मन्नत नूर ने गाया. मन्नत का असली नाम केलमाश देवी है. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले से आने वाली मन्नत नूर ने इस गाने से देशभर ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब प्यार पाया. उनकी मीठी और मिट्टी से जुड़े संगीत से सजी आवाज ने गाने को और अट्रैक्टिव बना दिया. इस गाने के बोल हरमनजीत ने लिखे हैं. वहीं म्यूजिक गुरमीत सिंह का है, जबकि कंपोजिशन में अमन जय का भी हाथ रहा. गाना फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर गुरमीत सिंह की टीम ने तैयार किया गया था.
गाने का मूड और फीलिंग
लौंग लाची का मूड बेहद रोमांटिक, मासूम और ट्रेडिशनल पंजाबी कल्चर से भरा हुआ है. गाने में लौंग और इलायची का नाम लेकर प्रेमी-प्रेमिका के अटूट रिश्ते को दिखाया है जैसे लौंग और इलायची हमेशा साथ रहते हैं. वैसे ही दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं. प्रेमिका अपने प्रेमी के प्रति अपनी दीवानगी, चाहत और हल्की-फुल्की शिकायतें भी जाहिर करती है. वह कहती है कि उसके प्यार ने उसे “कांच जैसी” बना दिया है. उसकी आंखों में उसका नाम बसा है और वह झांजर (पायल) मांगती है क्योंकि उसके पैर सूने लगते हैं. गाने में कोई अश्लीलता या फालतू शोर नहीं है. यह प्योर, कल्चरल और दिल छू लेने वाला लव सॉन्ग है, जो शादी-ब्याह के फंक्शन, कॉलेज और परिवार के साथ सुनने लायक है. इसकी धुन और कोरियोग्राफी पारंपरिक पंजाबी खुशबू और मिठास से भरपूर है.
इस गाने ने यूट्यूब पर मचाई व्यूज की धूम
इस गाने ने यूट्यूब पर 1.65 अरब (लगभग 1.65 बिलियन) से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं. यह इंडियन म्यूजिक वीडियो में 1 अरब व्यूज पार करने वाला पहला गाना बना था और आज भी करोड़ों लोग इसे सुनते और देखते हैं.
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं