- नताशा स्टेनकोविक ने बेटे के जन्म के बाद पहली बार शेयर की फोटो
- एक्ट्रेस ने लिखा कि मेरा परिवार मेरी दुनिया
- नताशा स्टेनकोविक की फोटो हुई वायरल
इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के घर एक बेटे ने जन्म लिया है. इस बात की जानकारी खुद हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने भी बेटे और पति हार्दिक पांड्या के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तीनों एक साथ नजर आ रहे हैं. फोटो में हार्दिक पांड्या अपने नन्हे बेटे को गोद में लिये दिखाई दे रहे हैं तो वहीं नताशा स्टेनकोविक अपने हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिये नजर आ रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) द्वारा साझा की गई यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. नताशा ने पति हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मेरा परिवार मेरी दुनिया." उनकी इस फोटो पर जहां हार्दिक पांड्या ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए कमेंट किया तो वहीं कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने बधाइयां भी दीं. बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने नए साल के मौके पर सगाई की थी. मई महीने में हार्दिक और नताशा शादी के बंधन में बंधे थे.
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) की प्रेग्नेंसी की खबर देते हुए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने लिखा था, "नताशा और मेरा सफर साथ में काफी शानदार रहा है और यह अब और बेहतर होने जा रहा है. एक साथ अब हम अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं." एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) और नच बलिए से अधिक सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक ने डीजे वाले बाबू गाने में भी बादशाह के साथ अपने डांस से खूब धमाल मचाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं