वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की दीवानगी के क्या कहने. अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज के पहले दो सीजन दर्शकों को खूब पसंद आए हैं और अब इंतजार तीसरे सीजन का है. मिर्जापुर सीजन 3 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब इंतजार है तो इसकी रिलीज डेट आने का है. आईएमडीबी ने हाल ही में ऑल टाइम मोस्ट पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट जारी की है. इसमें मिर्जापुर दूसरे नंबर पर रही है. इससे भी इस वेब सीरीज की लोकप्रियता को समझा जा सकता है. मिर्जापुर 2 में माधुरी यादव के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस ईशा तलवार सीरीज को लेकर नए अपडेट के साथ आई हैं.
ईशा तलवार ने खुलासा किया कि मिर्जापुर 3 अपने आप में एक शक्तिशाली शो है जिसमें अजीबोगरीब ट्विस्ट और टर्न हैं, यह एक बदला, फैमिली ड्रामा से भरपूर परफेक्ट शो है. ईशा कहती हैं, 'माधुरी यादव, जैसा कि हमने पहले ही मिर्जापुर सीजन 2 में देखा था, कालीन भैया से अंत में सत्ता लगभग छीन ली थी. जब आप शो में इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं, तो आप पर काफी जिम्मेदारी आ जाती है. इस समय मैं शो के बारे में और कुछ ज्यादा नही बता सकती जब शो रिलीज के करीब होगा तब आपको और जानकारी दी जाएगी. फिलहाल तो मुन्ना की मौत के बारे में दर्शक अब भी भ्रमित हैं, मैं इसे व्यक्तिगत अनुभव से जानती हूं.'
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ईशा तलवार मिर्जापुर में माधुरी यादव की भूमिका निभा रही हैं. सीजन 3 में वह मुन्ना भैया की विधवा के रूप में नजर आएंगी और अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू गुप्ता (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) से भिड़ेंगी. ईशा को हाल ही में होमी अदजानिया निर्देशित 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में देखा गया था. इसमें सावित्री के रूप में डिंपल कपाड़िया भी हैं, जो एक ड्रग कार्टेल चलाती हैं, और उनकी बहू अंगिरा धर और ईशा और राधिका मदान द्वारा बेटी का रोल किया गया है. इस शो में नसीरुद्दीन शाह, आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल, मोनिका डोगरा और जिमित त्रिवेद भी नजर आए. यह वर्तमान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं