Mirzapur The Movie Box Office collection: कालीन भैया, गुड्डू भैया का भौकाल इस समय सिनेमाघरों में जमकर भौकाल काट रहा है, फिल्म मिर्जापुर दा मूवी( Mirzapur the movie) लगातार बॉक्स ऑफिस पर छप्पार कमाई कर रही है. जिसकी गवाह बनी है फिल्म की 6 दिन की कमाई, जिसने लगभग 200 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया और 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की रेस में शामिल हो गई है.
200 करोड़ के निशान पर गड़ाए हुए नजर
पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फ़िल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब यह 200 करोड़ के निशान पर नजर गड़ाए हुए है. रिलीज से पहले, ज़्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने फिल्म की ओपनिंग 18-20 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था. लेकिन 'मिर्जापुर द मूवी' ने इन सभी की उम्मीदों को गलत साबित करते हुए जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 25.75 करोड़ की कमाई की.
वीकेंड होने से इसकी कमाई में उछाल देखा गया, जिसके चलते शनिवार को 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में और बढ़ोतरी हुई और इसने 32 करोड़ कमाए. इसके बाद, रविवार का दिन तो और भी इसके लिए बेहद जबरदस्त रहा, क्योंकि फ़िल्म ने 2 कोरड़ की कमाई का जंप लेते हुए 36 करोड़ की कमाई की.
यहां देखे मिर्जापुर दा मूवी का गाना
'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस का आकंड़ा
Sacnilk के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 188.23 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 159 करोड़ और नेट कलेक्शन 133.56 करोड़ पहुंच चुका है.
वहीं ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने लगभग 28.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ से शानदार शुरुआत की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ का बेहतरीन कारोबार दर्ज किया.
वीकेंड के बाद भी इसकी रफ्तार बरकरार रही और चौथे दिन 16 करोड़, पांचवें दिन 15.85 करोड़ तथा छठे दिन (बुधवार) शाम तक करीब 4.43 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया.लगातार मजबूत प्रदर्शन के दम पर फिल्म तेजी से नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ती नजर आ रही है,
क्या है मिर्जापुर दा मूवी की कहानी
मिर्जापुर दा मूवी 4 सितंबर को रिलीज हुई एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है जो मिर्जापुर की गद्दी और पूर्वांचल की सत्ता पर कब्जे की खूनी जंग की कहानी कहती है. अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु के अलावा, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार भी हैं, जो विक्रांत मैसी की जगह बबलू पंडित का किरदार निभा रहे हैं. रवि किशन एक नए चेहरे के तौर पर नजर आ रहे जिन्हें दर्शकों का प्यार खूब मिल रहा है, जबकि अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़ और श्वेता त्रिपाठी अपने किरदारों में ही धाक जमाए हुए है.
आपके लिए औऱ भी
करीना कपूर ने पहना 600 घंटे की कारीगरी वाला आउटफिट, सास शर्मिला टैगोर के दिल के बेहद करीब
ये Video भी देखें:
भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं