फैशन की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाने वाली और अपनी पावरफुल जर्नी से लाखों लोगों को प्रेरित करने वाली फैशन आइकन मसाबा गुप्ता ने अब अपना युट्यूब चैनल शुरू कर किया है. डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने कहा कि मैं अपने सोशल मीडिया परिवार को युट्यूब के जरिए जोड़ रही हूं. मैं सोशल मीडिया चैनलों को एक टूल के रूप में रखना चाहती हूं ताकि बायर्स और इस क्षेत्र में काम करने वालों को वीडियो के माध्यम से हर तरह की जानकारी मिल सके. मुझे हमेशा से फैशन, फिटनेस, ब्यूटी, ट्रैवल और वेलनेस का शौक रहा है और मुझे खुशी है कि मैं अपने जुनून के साथ जीवन को बेहतर बना सकती हूं.
उनके युट्यूब चैनल में फैशन के बारे में हर एक छोटी बड़ी चीजें शामिल होंगी. मसाबा ब्रांड का विस्तार युट्यूब चैनल पर फैंस को उनकी शानदार दुनिया को देखने का अवसर देगा. इसके जरिए फैंस हाउस ऑफ मसाबा को और एक्सप्लोर कर सकेंगे. सबसे कम उम्र की फैशन पावर हाउस के रूप में जानी जाने वाली मसाबा युटयूब शॉर्ट्स वीडियो भी एक्सप्लोर करेंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि मसाबा गुप्ता एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं. उन्होंने अपनी मेहनत से फैशन इंसस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं. उनके पिता विव रिचर्ड्स हैं. मसाबा गुप्ता और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर मिलकर काम करती हैं. मसाबा का जीवन उऩके पिता के बिना गुजरा है. उनके जीवन पर मसाबा मसाबा नाम से वेब सीरीज बना है, जिसमें उनके स्ट्रगल से लेकर सफलता के मुकाम तक पहुंचने तक जर्नी को दिखाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं