विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2023

संमदर किनारे बैठी इस एक्ट्रेस को क्या पहचाना आपने, फैशन डिजाइनर बेटी ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मां को बताया 'प्रेरणा' 

फैशन डिजाइन मसाबा गुप्ता ने मां नीना गुप्ता की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते दिख रहे हैं.

संमदर किनारे बैठी इस एक्ट्रेस को क्या पहचाना आपने, फैशन डिजाइनर बेटी ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए मां को बताया 'प्रेरणा' 
मसाबा गुप्ता ने शेयर की मां की पुरानी तस्वीर
नई दिल्ली:

Masaba Gupta shared Neena Gupta Throwback Pics: पुरानी तस्वीरों को सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. इसी बीच मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी मां नीना गुप्ता की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने रविवार की प्रेरणा की बात फैंस के साथ शेयर की है. वहीं एक्ट्रेस की थ्रोबैक पर फैंस और सेलेब्स का भी रिएक्शन देखने को मिला रहा है. 

मसाबा गुप्ता ने रविवार सुबह अपनी मां और एक्ट्रेस नीना गुप्ता की दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. पहली तस्वीर नीना गुप्ता के जवानी के दिनों की है, जिसमें वह जॉगिंग के कपड़ों में समुद्र किनारे बैठी हुई दिख रही हैं. उनके बालों पर हरा हेयरबैंड है, जो उनके लुक में चार चांद लगा देता है. दूसरी तस्वीर में हमें नीना गुप्ता की आंखों की ज़ूम-इन फोटो दिख रही है. इसमें एक्ट्रेस की सुंदरता देखने लायक है. 

इन खास तस्वीरों के साथ डिजाइनर ने पोस्ट के साथ लिखा, "नीनाजी संडे प्रेरणा के रूप में- यह हमारा अगला  कैंपेन है बस ऐसे ही कह रही हूं @houseofmasaba मैं प्रेरित हूं." इन तस्वीरों पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "वाह, तुम तब से लेकर अब तक खूबसूरत हो." वहीं दूसरे ने लिखा, "वह सुपर गॉर्जियस हैं." 

इससे पहले नीना गुप्ता ने खुद अपने जवानी के दिनों की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये थी मैं". हालांकि एक्टर सुनील ग्रोवर और कई लोगों ने एक्ट्रेस कै कैप्शन पर असहमति जताते हुए लिखा, "अभी भी यही हो.

बता दें, डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने पिछले महीने एक्टर बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी. इस खास मौके पर डिजाइनर के पिता विव रिचर्ड्स और मां नीना गुप्ता और उनके पति विवेक शास्त्री साथ दिखे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masaba Gupta, Masaba Gupta Mother, Masaba Gupta Instagram, Neena Gupta, Neena Gupta Throwback Photos, Neena Gupta Old Photos, Young Neena Gupta, Bollywood, Bollywood News, Ndtv Hindi, Ndtv India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com