विज्ञापन

मनोज बाजपेयी पहली बार निभाएंगे महात्मा गांधी का किरदार, सुधीर मिश्रा की फिल्म में दिखेंगे 21 अहम दिन

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है.

मनोज बाजपेयी पहली बार निभाएंगे महात्मा गांधी का किरदार, सुधीर मिश्रा की फिल्म में दिखेंगे 21 अहम दिन
मनोज बाजपेयी पहली बार निभाएंगे महात्मा गांधी का किरदार
NDTV

फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ अपनी आने वाली फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है. अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन निर्देशक के मुताबिक, कहानी महात्मा गांधी के जीवन के उस दौर पर आधारित है, जो भारत की आजादी के समय का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा था. फिल्म में आजादी के इतिहास के बीच महात्मा गांधी के जीवन के 21 दिनों को करीब से दिखाने की कोशिश की जाएगी. यह फिल्म सुधीर मिश्रा की बड़े पर्दे पर वापसी भी है. 

आजादी के दौर के 21 दिनों पर आधारित होगी कहानी

फिल्म में देश की आजादी के बड़े घटनाक्रम के साथ एक इंसान के तौर पर महात्मा गांधी की कहानी को दिखाया जाएगा. फिल्म के बारे में बात करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा, ''यह नई फिल्म इतिहास के एक जरूरी, लेकिन कम चर्चित अध्याय पर ध्यान देती है. यह भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी के जीवन के 21 दिनों की कहानी है.''

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभाने जा रहे हैं. अपने लंबे करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभा चुके मनोज के लिए यह भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है. फिल्म में वह गांधीजी के व्यक्तित्व के उस मानवीय पहलू को पर्दे पर लाने की कोशिश करेंगे, जिसे आम तौरपर इतिहास की किताबों में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया जाता.

पहली बार गांधी के किरदार में दिखेंगे मनोज बाजपेयी

सुधीर मिश्रा ने बताया, 'उस समय जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, गांधीजी ने एक अप्रत्याशित फैसला लिया. उन्होंने वहां से दूर जाने का रास्ता चुना. लेकिन उनका यह कदम पीछे हटना नहीं था. इसके बजाय उन्होंने खुद को एक नए रूप में देखा.'

सुधीर मिश्रा ने बताया, ''इतिहास की किताबों में उस दौर की बड़ी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन उनकी फिल्म उन घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को सामने लाएगी. फिल्म यह दिखाने की कोशिश करेगी कि गांधीजी के उस फैसले के पीछे क्या सोच थी और एक नेता के तौर पर वह खुद को किस तरह नए सिरे से समझ रहे थे.''

फिल्म में अभिनेता सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा कर रहे हैं. अनुभव सिन्हा 'मुल्क', 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह ए बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बन रही है, और एनएच स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है.

ये भी पढ़ें: जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पर्दे पर तोड़ा था 25 फुट ऊंचा पहाड़, 22 साल में अकेले हथौड़ी-छेनी से बनाई 110 मीटर लंबी सड़क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Mahatma Gandhi, Sudhir Mishra, Manoj Bajpayee Films, Manoj Bajpayee  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com