विज्ञापन

The Vvaan Box Office Collection Day 1: द वन के आगे हनुमान अंश 50वें दिन पड़ी फीकी, सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना की फिल्म ने पहले दिन की धमाकेदार ओपनिंग

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने सिनेमाघरों में रिलीज के साथ पहले दिन ठीक शुरुआत की है.

The Vvaan Box Office Collection Day 1: द वन के आगे हनुमान अंश 50वें दिन पड़ी फीकी, सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना की फिल्म ने पहले दिन की धमाकेदार ओपनिंग
The Vvaan Box Office Collection Day 1 द वन का पहले दिन का कलेक्शन
नई दिल्ली:

The Vvaan Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. यह फिल्म काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार पर्दे पर एक साथ दिख रहे हैं. फिल्म वन की समीक्षों ने काफी तारीफ की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले है और लोगों ने इसको पसंद किया है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग हासिल हुई, जिसनें नीम करोली बाबा पर बनीं हनुमान अंश के 50वें दिन के कलेक्शन को फीका कर दिया. 

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म वन का कुल बजट लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए है. फिल्म को देशभर में 5401 थिएटर में रिलीज किया गया. अब वन के पहले दिन की कमाई का आंकड़ो सामने आ गया है. जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क अनुसार फिल्म वन ने द वन ने 8 करोड़ नेट और 9.60 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है. 

हनुमान अंश ने 50वें दिन शुक्रवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 344.35 करोड़ और 291.53 करोड़ नेट कलेक्शन रहा. इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन 381.35 करोड़ रहा. 

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के बारे में

फिल्म की शुरूआत सातवीं शताब्दी से होती है. कहानी देवांचल के वन की है, जिसके बीचों-बीच वन देवी का मंदिर है. सूर्यास्त के बाद वन में कोई नहीं आ सकता. लेकिन देवांचल के राजा को मजबूरी में रात में जंगल जाना पड़ता है और फिर कुछ अजीब होता है. वहीं इस तरह कहानी सातवीं सदी से सीधे 2026 में आ जाती है. सिद्धार्थ मल्होत्रा को छुट्टी पर गोवा जाना है लेकिन सब कहते हैं कि छठ पर घर जाना. लेकिन फिल्म की कहानी सेकंड हाफ में कहीं खो जाती है. जिस तरह की फिल्म को स्टार्ट मिली थी, फिल्म अंत तक उस तरह आगे नहीं बढ़ती है और कहीं खोकर रह जाती है. कुल मिलाकर कहानी को सिम्पल रखा गया और इसे लॉजिक से परे ले जाया गया.

ये भी पढ़ें:  The Vvaan Review: पंचायत के डायरेक्टर की द वन हुई रिलीज, जानें कैसी है सिद्धार्थ मल्होत्रा -तमन्ना भाटिया की फिल्म

पंचायत का द वन कनेक्शन 

दीपक कुमार मिश्र ने पंचायत जैसी सीरीज बनाई है. उन गांवों की कथा कहने में महारत हासिल है. यहां भी उन्होंने एक लोककथा को लिया और बहुत ही अच्छे से शुरू किया. फिर छठ के त्योहार को बॉलीवुड तक लेकर भी आए. कुल मिलाकर उन्होंने एक अच्छी कोशिश की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Vvan Budget, The VVaan Box Office Collection, Siddhartha Malhotra, Hindi News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com