मंदाकिनी, हिंदी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में खूब शोहरत हासिल की. वहीं हाल ही में उन्होंने राज कपूर की राम तेरी गंगा मैली के झरने वाले सीन के बारे में बात की, जिसकी चर्चा आजतक होती रहती है. वहीं कहा कि वह इसे बिल्कुल भी वल्गर नहीं मानती और उन्होंने इस सीन की शूटिंग के बारे में भी बात की और बताया कि वह उस समय केवल 16 साल की थीं जब वह फिल्म के लिए कैमरे के सामने आईं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राम तेरी गंगा मैली में मंदाकिनी के सीन काफी विवादों में रहे. वहीं इस फिल्म के गाने तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें में झरने वाला सीन काफी चर्चा में रहा, जिसमें वह वाइट साड़ी पहने हुए नजर आईं. इसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये सीन फिल्म की मासूमियत और पवित्रता वाले बड़े मैसेज पर आधारित थे, न कि उस नजरिए पर जिससे इसे बाद में देखा गया.
16 साल की थीं मंदाकिनी
एएनआई को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने बताया कि वह 16 साल की थीं जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की और पूरी तरह से वह समझ नहीं पाईं कि बाद में उन सीन को किस तरह देखा जाएगा. उन्होंने कहा, उनका तरीका ऐसा था कि आप उनसे कोई सवाल ही नहीं करते थे. इतना प्यार से इतना जेंटल जैसे आपका फैमिली मैंबर आपसे करवा रहा हो. मुझे कहीं से भी कहीं भी वल्गर नहीं लगा. बिल्कुल भी घिनौना महसूस नहीं हुआ. पूरी फिल्म का सार यही था कि पवित्रता जैसी कोई चीज नहीं होती. वे उसे (गंगा को) अपवित्र बनाना चाहते थे. लेकिन वे सफल नहीं हुए.
आगे उन्होंने कहा, वह (राज कपूर) मेरे सामने थे. थोड़ा सा मुझे लगा तो मैंने साड़ी को डबल कर लिया. उन्होंने कहा डबल कर लो तो मैंने कर लिया. बस हो गया वो शॉट.यह मेरे लिए बड़ी चीज थी क्योंकि मैं बहुत छोटी जगह से आती थी.
ये भी पढ़ें- सात फेरों के 7 वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान
मंदाकिनी ने ब्रेस्टफीडिंग वाले सीन पर कही ये बात
मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में ब्रेस्टफीडिंग सीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, नहीं कोई ब्रेस्टफीडिंग नहीं हुई थी. उन्होंने बहुत अच्छी तरह से फिल्माया. वह मेरे लिए बताना अब थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर मैं अब समझाऊं यह कैसे शूट किया गया तो आप समझेंगें. हां मेरे पास बच्चा था, जिसे मैंने जोर से पकड़ा हुआ था. लेकिन मैंने ब्रेस्टफीडिंग नहीं की थी. यह मैं सभी को बताना चाहती हूं.
राम तेरी गंगा मैली के बारे में
राम तेरी गंगा मैली 1985 में रिलीज हुई थी, जो एक हिंदी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. वहीं राज कपूर की आखिरी डायरेक्टेड फिल्म है. इसमें मुख्य भूमिकाओं में मंदाकिनी (गंगा) और राजीव कपूर (नरेन) नजर आए थे. जबकि संगीत रवींद्र जैन का था.
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं