विज्ञापन

सात फेरों के 7 वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान

सात फेरों के सात वचनों पर बना ये 44 साल पुराना सुपरहिट गाना आज भी शादियों की जान हैं, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन जरुर ध्यान से सुनते हैं.

सात फेरों के 7 वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान
44 साल पुराना फेरों का गाना आशा भोसले की आवाज में हुआ पॉपुलर, सात फेरों के 7 वचन
youtube
नई दिल्ली:

80s में परिवार के रिश्तों पर कई फिल्में बनीं, जिसमें भाई बहन के प्यार से लेकर माता-पिता के सम्मान को दिखाया जाता था. इन्हीं में से एक 1985 में आई फिल्म थी, जिसमें तनुजा, सचिन पिलगांवकर, शोमा आनंद और किरण जैसे एक्टर्स नजर आए. फिल्म की कहानी एक संयुक्त यानी ज्वॉइंट फैमिली की है, जिसमें एक बड़ा भाई और भाभी अपने छोटे भाई-बहन की पढ़ाई से लेकर शादी का खर्च उठाते हैं. लेकिन जेठानी से जलन के कारण वह परिवार को तोड़ने की कोशिश करती है. हालांकि इस पारिवारिक कहानी में सात फेरों के सात वचनों को भी बताया जाता है. 

80s के परिवार की कहानी

1985 में रिलीज हुई हिंदी फैमिली ड्रामा फिल्म घर द्वार को कलपतरू ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी धनराज (श्रीराम लागू) की है, जो अपने दो छोटे भाइयों चंदर (राज किरण) और केतन (सचिन), बहन आशा और पत्नी सावित्री (तनुजा) के साथ ज्वॉइंट फैमिली में रहता है. वह अपने दोनों भाईयों को अच्छी शिक्षा देने के लिए दिन-रात मेहनत करता है. लेकिन पैसों की कमी के कारण वह केवल एक भाई चंदर को आगे पढ़ाता है क्योंकि केतन बीमारी का बहाना बनाकर अपना भविष्य त्याग देता है. वहीं चंदर इंजीनियर बन जाता है और अमीर परिवार की लड़की चंदा (शोमा आनंद) से शादी करता है. लेकिन चंदा को जेठानी सावित्री से जलन और ससुराल का सादा जीवन पसंद नहीं आता और परिवार को तोड़ने का प्लान बनाती है. 

ये भी पढ़ें- पति पत्नी और पुराना प्यार, किशोर कुमार-लता मंगेशकर की आवाज, पंद्रह के 15 गाने सुपरहिट

सात फेरों के सात वचन बताता है आशा भोसले का गाना

इसी फिल्म में चंदर और चंदा की शादी के दौरान गाना सात फेरों के सातों वचन गाना आता है, जिसे आशा भोसले ने गाया था. इस गाने के गीतकार अंजान थे. जबकि संगीत ने चित्रगुप्त का था. गाने के बोल कुछ ऐसे हैं...

सात फेरों के सातों वचन, प्यारी दुल्हनियां भूल न जाना
सात फेरों के सातों वचन, प्यारी दुल्हनियाँ भूल न जाना
प्यार का एक मंदिर है मन, मन में मूरत सजन की बसाना हो
सात फेरों के सातों वचन, प्यारी दुल्हनियां भूल न जाना 
आज मन से बंधी डोर मन की, तू हुई अब तो अपने सजन की
हो एक संजोग है ये मिलन, लाज इसकी सदा तुम निभाना
सात फेरों के सातों वचन, प्यारी दुल्हनियां भूल न जाना

सरप्राइज हिट थी घर द्वार

सात फेरों के सात वचन के अलावा घर द्वार में तितलियों से कह दो (किशोर कुमार), बाजा बजा (शब्बीर कुमार, अलका याग्निक), कोई जाए काशी (अलका याग्निक, चंद्रानी मुखर्जी, पूर्णिमा, सुरेश वाडकर), मेरी बहना (मोहम्मद अजीज, सुरेश वाडकर, मनहर), बोलूं बात पतेकी (अमित कुमार), हम ना जाइबे (अलका याग्निक), स्वर्ग से सुंदर (चंद्रानी मुखर्जी) और मेरा बाबू छैल छबीला (रूना लैला) है. इस फिल्म के गाने मेरा बाबू छैल छबीला और सात फेरों के सातों वचन गाना आज भी पॉपुलर है. जबकि 1985 में आई यह फिल्म सरप्राइज हिट साबित हुई थी. 

ये भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन के दिल का हाल बताता 17 साल पुराना गाना, छत्तीसगढ़ के लोकगीत से प्रेरित सॉन्ग को 573 एपिसोड के सीरियल ने किया पॉपुलर

ये Video भी देखें: 'ए मेरे वतन के लोगों...' आशा भोसले गाने वाली थीं यह गीत, फिर ऐसा क्या हुआ कि रोते हुए छोड़ा स्टूडियो?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Song, Asha Bhosle, Bollywood Songs, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com