- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की फोटो वायरल
- रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी आए नजर
- सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपना 27वां बर्थडे मनाया. उनके बर्थडे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो काफी फनी अंदाज में एक साथ दो-दो केक काटती नजर आई थीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आलिया भट्ट को और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को किस करते नजर आ रहे हैं. इस फोटो को फैन पेज से शेयर करने के साथ-साथ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की यह फोटो खूब ध्यान खींच रही है. तस्वीर में नताशा पूनावाला भी बैकग्राउंड में दिख रही हैं. मीडिया में चल ही खबरों के मुताबिक, यह फोटो आलिया भट्ट के बर्थडे की है. हालांकि, यह कहना मुश्किल है कि वायरल हो रही यह तस्वीर आलिया भट्ट के 27वें बर्थडे की है. इस तस्वीर पर फैन्स के भी खूब रिएक्शन आने लगे हैं. वैसे भी ये चारों सुपरस्टार्स किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सोनी टीवी पर आने वाले इंडियाज बेस्ट डांसर को जज कर रही हैं. इस शो में उनसे साथ टेरेंस लुइस और कोरियोग्राफर गीता कपूर भी बतौर जज नजर आ रही हैं. वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बात करें आलिय भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की तो जल्द ही दोनों साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं