विज्ञापन

कुकू कोहली के निधन की खबर से मधु को लगा धक्का, कहा, 'उनके एक कॉल ने मुझे रातों-रात स्टार बनाया'

मैंने ज्यादातर अपना समय हेमा मालिनी जी के साथ बचपन में बिताया है. जब भी फिल्म में किसी चाइल्ड आर्टिस्ट की जरूरत होती तो हेमा मालिनी जी मुझे आगे कर देती थीं.

कुकू कोहली के निधन की खबर से मधु को लगा धक्का, कहा, 'उनके एक कॉल ने मुझे रातों-रात स्टार बनाया'
इस एक्ट्रेस को कुकू कोहली ने रातों-रात बना दिया था स्टार
नई दिल्ली:

बीते दिनों बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आई है. बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर कुकू कोहली (Kuku Kohli) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. यह खबर आने के बाद आम लोगों के अलावा बॉलीवुड में भी शोक का माहौल हो गया. कुकू ने अपनी फिल्मों के जरिए अपने  फैंस के बीच एक खास जगह बनाई. कुकू को खासकर रोमांटिक फिल्में बनाने को लेकर ही जाना जाता था. आज कुकू जी हमारे बीच में नहीं हैं. डायरेक्टर ने बॉलीवुड को अजय देवगन (Ajay Devgan) और मधु (Madhoo) जैसे दिग्गज एक्टर्स दिए थे. डायरेक्टर की फिल्म में को- एक्ट्रेस रही मधु ने दुख व्यक्त किया और उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए पुराने दिनों को याद किया.

मधु को लगा धक्का

एक्ट्रेस मधु ने कुकू कोहली के निधन पर कहा कि मैंने उनके निधन के बारे में सुना. मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा. हाल ही में मेरी उनसे मुलाकात हुई थी और हम काफी दिनों बाद मिले थे. हम काफी खुश थे. उन्होंने मुझसे काफी मुद्दों पर खुलकर बात भी की थी. मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं हो रहा है इस घटना के बाद तो मुझे जीवन का भी अब बिल्कुल भरोसा नहीं है. कुकू जी ने मुझे एक फोन पर रातों-रात स्टार बना दिया था. अचानक एक शाम को उनका मेरे पास कॉल आया और उन्होंने मुझे फूल और कांटे में कास्ट किया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.

मधु ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा था कि मैं पहले ड्रीम गर्ल जैसी तमाम फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभा चुकी हूं. मैंने ज्यादातर अपना समय हेमा मालिनी जी के साथ बचपन में बिताया है. जब भी फिल्म में किसी चाइल्ड आर्टिस्ट की जरूरत होती तो हेमा मालिनी जी मुझे आगे कर देती थीं. मैंने बचपन में छोटे-छोटे काम किए थे. लेकिन एक दिन मैं अपने भाई के साथ कैरम खेल रही थी फिर अचानक मेरे पिताजी ने बुलाया और कहा कि मुझसे कुकू जी बात करना चाहते हैं. उन्होंने मुझे फिल्म फूल और कांटे ऑफर कर दी. इसके बाद मैं अपने पिताजी के साथ डायरेक्टर से मिलने के लिए गई थी.

दूसरी तरफ इस फिल्म में मधु के साथ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन को कास्ट किया गया था. उस वक्त अजय देवगन की यह पहली फिल्म थी और अजय बॉलीवुड में बिल्कुल नए थे. इसके बाद मधु रोजा और तमाम दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आई. हाल ही में मधु को मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म गवर्नर में देखा था, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था.

हार्ट अटैक से हुआ निधन

रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि बीते दिन कुकू को दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उनको कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ले जाया गया. जहां उनका मृत घोषित कर दिया गया. डायरेक्टर बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति थे. इसके अलावा वह फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स संगठन के महासचिव और जनरल सेक्रेटरी भी थे. डायरेक्टर ने काफी हिट फिल्में बनाई, जिनमें फूल और कांटे के अलावा सुहाग, हकीकत जुल्मी जैसी काफी तमाम फिल्मों के नाम शामिल हैं.

बता दें, सुहाग में अक्षय कुमार और अजय देवगन दोनों नजर आए थे. वहीं हकीकत में अजय देवगन की फिर से वापसी हुई. जिसमें उनके साथ तब्बू को कास्ट किया गया. उनकी दो और बड़ी फिल्में जैसे अनाड़ी नंबर वन जिसमें गोविंदा ने अहम किरदार निभाया था. उनकी फिल्म ये दिल आशिकाना भी हिट रही. हालांकि इस फिल्म की जो कास्ट थी, वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई. लेकिन फिल्म के गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. कुकू के जाने से बॉलीवुड को एक बहुत बड़ी छती पहुंची है और उनके फैंस उनकी फिल्मों के जरिए हमेशा उनको याद करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- 46 साल पुराना वो गाना जिसमें हैं ट्रक, जीटी रोड और पंजाब के शहर, सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर रही दारा सिंह की फिल्म, सॉन्ग आज भी एवरग्रीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Kuku Kohli Death, Madhoo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com