सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि' आखिरकार अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है.फिल्म ‘मातृभूमि' अगले महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बार भाईजान को बॉक्स ऑफिस उनसे 21 साल छोटी एक्ट्रेस टक्कर देने वाली है. इस एक्ट्रेस का नाम श्रद्धा कपूर है. दरअसल सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि' और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा' दोनों 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. इस टक्कर से पहले सलमान खान ने श्रद्धा को खास शुभकामनाएं दी हैं.
श्रद्धा कपूर को दी बधाई
सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ईठा' का पोस्टर शेयर किया. पोस्टर में श्रद्धा नजर आ रही हैं. उन्होंने ट्रेलर का लिंक भी दिया और लिखा - 'ऑल द बेस्ट फॉर ईठा'. सलमान ने श्रद्धा कपूर को टैग भी किया. इस पोस्ट से साफ है कि सलमान क्लैश को लेकर किसी तरह की नाराजगी नहीं दिखा रहे हैं. बल्कि उन्होंने सामने वाले कलाकार का हौसला बढ़ाया है.
‘ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में उनके संघर्ष और कला की कहानी दिखाई जाएगी. निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है. प्रोडक्शन दिनेश विजन के हाथ में है. म्यूजिक अजय-अतुल ने दिया है. श्रद्धा के साथ फिल्म में जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी हैं. लावणी डांस फिल्म का खास हिस्सा है.
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि
दूसरी तरफ सलमान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक वॉर ड्रामा है. इसे अपूर्वा लखिया ने निर्देशित किया है. फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है. सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान' था, बाद में बदलकर ‘मातृभूमि' रखा गया. म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है. दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.
यह भी पढ़ें | हाथापाई से हिला बिग बॉस 20 का घर, कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट ओटी और यंग डीएसए, बात पहुंची गाली-गलौज तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं