सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मच अवेटड फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' 4 दिसंबर थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है, ऐसे में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल महसूस करने मिल रहा है. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को केवल दो दिन पहले ही रिलीज़ किया है, और इसे देखने के बाद दर्शकों द्वारा जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेलर को उसकी शानदार कहानी, देशभक्ति की भावना, गहरे पलों और इंगेज करने वाले प्रेजेंटेशन के लिए काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन जो चीज़ दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा खींच रही है, वह हैं उसके डायलॉग्स.
ट्रेलर में कहे गए कई लाइन्स दर्शकों के जेहन में बस गए हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रेलर में दिखाए गए 5 डायलॉग्स चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. देशभक्ति से भरे हार्ड हिटिंग डायलॉग्स से लेकर मजेदार वन-लाइनर्स से लेकर हिम्मत दिखाने वाले शानदार डायलॉग्स तक, फिल्म के ये सभी डायलॉग्स सोशल मीडिया पर तेजी से हर तरफ अपनी छाप छोड़ रहे हैं. लोग इन डायलॉग्स को शेयर कर रहे हैं, कोट कर रहे हैं साथ ही साथ इन पर अपने जबरदस्त रिस्पॉन्स भी दे रहे हैं.
यह रहे मातृभूमि ट्रेलर से सामने आए वो 5 डायलॉग्स जो देखते ही देखते वायरल हो गए हैं:
1. “अरे वाह! भाषा समझते हैं, भावनाएं भी समझेंगे!”
2. “सचेज़वान में कुछ काला है!”
3. “हम सैनिक हैं, हम ऐसे दिनों के लिए ही बने हैं."
4. “यह तो सुना होगा, एक बिहारी सौ पर भारी!”
5. “मौत से क्या डरना, उसे तो आना है!”
इन डायलॉग्स की पॉपुलरिटी इस बात से झलकती है कि कैसे ट्रेलर ने अलग मूड और इमोशंस वाले दर्शकों से अपना गहरा कनेक्शन बना लिया है. कुछ लाइंस ह्यूमर का तड़का लिए हुए है, तो कुछ में साहस और बलिदान और सैनिक की हिम्मत को महसूस किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: मासूम शर्मा के नए गाने पर 'कूद कूद' नाचीं प्रांजल दहिया, काले लहंगे में किया सपना चौधरी को फेल
ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. ऐसे में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' ने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. अब सलमान खान और चित्रांगदा सिंह इस दमदार कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं