विज्ञापन

लता मंगेशकर की आवाज, आनंद बक्शी के बोल, 57 साल बाद भी नहीं पुराना हुआ रक्षाबंधन का ये गाना, भाई-बहन के प्यार से भरी है हर लाइन

लता मंगेशकर की आवाज में 57 साल पुराना गीत आज भी रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्यार की याद दिलाता है. जानिए किस फिल्म का था यह गाना और किन सितारों पर फिल्माया गया था.

लता मंगेशकर की आवाज, आनंद बक्शी के बोल, 57 साल बाद भी नहीं पुराना हुआ रक्षाबंधन का ये गाना, भाई-बहन के प्यार से भरी है हर लाइन
57 साल बाद भी रक्षाबंधन पर क्यों खास है लता मंगेशकर का ये प्यारा गीत!
NDTV

57 साल बीत चुके हैं, न जाने कितने नए गाने आए और रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को लेकर कई गीत बने, लेकिन लता मंगेशकर की आवाज में एक पुराना गाना आज भी इस त्योहार की यादों से जुड़ा हुआ है. बात हो रही है फिल्म 'अंजाना' के गीत 'हम बहनों के लिए' की. इस गाने में एक बहन अपने भाई के लिए प्यार और दुआएं तो जताती ही है, साथ ही भगवान का शुक्रिया भी अदा करती है कि उसने बहनों की हिफाजत के लिए भाइयों को बनाया. यही सीधी और दिल को छू लेने वाली बात इस गीत को आज भी रक्षाबंधन पर खास बना देती है.

रक्षाबंधन पर आज भी खूब सुना जाता है ये गाना

फिल्मों में भाई-बहन के रिश्ते पर कई यादगार गाने बने हैं, लेकिन 'हम बहनों के लिए' की बात कुछ अलग है. इसमें न कोई बड़ी कहानी है और न ही भारी-भरकम बातें. बस एक बहन है, उसका भाई है और दोनों के बीच का प्यार है. शायद यही वजह है कि 57 साल बाद भी रक्षाबंधन आते ही यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेता है. गाने में बहन जिस तरह अपने भाई के लिए प्यार जाहिर करती है, वह रक्षाबंधन के उस भाव को सीधे पकड़ लेता है, जो इस रिश्ते को खास बनाता है.

राजेंद्र कुमार और नाजिमा पर फिल्माया गया था गीत

'हम बहनों के लिए' फिल्म 'अंजाना' का गाना है, जो 1969 में रिलीज हुई थी. पर्दे पर इस गीत को राजेंद्र कुमार और नाजिमा पर फिल्माया गया था. गाने के दृश्य भी भाई-बहन के रिश्ते की गर्मजोशी को उसी सादगी के साथ दिखाते हैं, जिस तरह इसके बोल लिखे गए हैं. रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधती बहन और उसके प्यार को दिखाता यह गीत फिल्म की कहानी से आगे बढ़कर भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ी यादों का हिस्सा बन गया.

इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. लता मंगेशकर की आवाज की मिठास, आनंद बक्शी के सीधे-सादे बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की धुन ने इस गाने को ऐसा रंग दिया कि इसे सुनते ही भाई-बहन के रिश्ते का स्नेह महसूस होने लगता है. शायद यही वजह है कि इतने साल बाद भी इस गाने की जगह कोई नया गीत पूरी तरह नहीं ले पाया.

ये भी पढ़ें: 22 साल की माधुरी दीक्षित ने 1989-90 के दो साल में दी थीं 18 फिल्में, संजय दत्त, अनिल कपूर, आमिर खान, सनी देओल और विनोद खन्ना संग दी ब्लॉकबस्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hum Behanon Ke Liye, Rakshabandhan Songs, Lata Mangeshkar, Anjana, Rajendra Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com