विज्ञापन

चीची की 6 फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, चौथी वाली के 7 गाने सातों सुपरहिट

गोविंदा उर्फ चीची ने अपने करियर में एक ही नाम के साथ छह बिल्कुल अलग अंदाज के रोल प्ले किए हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी इन सुपरहिट फिल्मों के गाने भी खूब पसंद किए. जिसमें से चौथी फिल्म के सभी गाने दर्शकों को लोगों ने बेहद पसंद किया था.

चीची की 6 फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, चौथी वाली के 7 गाने सातों सुपरहिट
चीची की 6 सुपरहिट फिल्में, हर बार बदला किरदार लेकिन नाम रहा सेम टू सेम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अगर किसी एक्टर को राजा बाबू का दर्जा दिया जाए, तो वो कोई और नहीं बल्कि सभी के फेवरेट गोविंदा उर्फी चीची होंगे. गोविंदा ने अपने करियर में 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वो एक वर्सेटाइल एक्टर हैं, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी रोल से लेकर सीरियस रोल और महिला का किरदार भी निभाया आंटी नंबर 1 से लेकर के राजा बाबू तक उनके हर किरदार ने उनको अलग पहचान दिलाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा का एक नाम ऐसा है जो उनको फिल्मों मे एक हैं. इन फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया ही है, इसके साथ ही इसके गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए. 

गोविंदा का है राजा नाम से खास कनेक्शन

गोविंदा एक ऐसे एक्टर हैं जिनके किरदारों ने उनको एक अलग पहचान दिलाई. आज हो चीची की फिल्मों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताएंगे. 90 से लेकर 2000 के दशक तक उन्होंने कई फिल्मों मे का किया, लेकिन उन्होंने 6 ऐसी फिल्मों में काम किया जिसमें उनके किरदार का नाम 'राजा' रखा गया. कभी वो सड़क पर डांस करने वाले लड़के बने तो कभी गांव के भोले-भाले राजा बाबू, तो कभी अमीर बनने का सपने देखने वाला राजा. इन सबमें खास बात ये है कि हर फिल्म में किरदार का अंदाज बदला, लेकिन उनका नाम वही रहा. इन्हीं फिल्मों में कुछ गाने भी ऐसे सुपरहिट हुए जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं. 

प्रतीक्षा 

साल 1993 में लॉरेंस डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म प्रतीक्षा साल 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा ने राजा का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके साथ जीतेन्द्र, मौसमी चटर्जी, शिल्पा शिरोडकर और डैनी डेन्जोंगपा ने भी काम किया था. इसमें गोविंदा स्ट्रीट डांसर के तौर पर अपनी पहचान बनाते हैं. इस फिल्म में 9 गाने थे. जिनकों साधना सरगम, कुमार सानू, मोहम्मद अजीज, अमित कुमार, अनुराधा पौडवाल, बोनी, गोविंदा, अनवर और सुदेश भोंसले ने अपनी आवाज दी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजा बाबू

साल 1994 में डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म राजा बाबू में भी गोविंदा का नाम भी राजा सिंह था. इस फिल्म में गोविंद के साथ करिश्मा कपूर उनकी हीरोइन थीं, इसके अलावा फिल्म में शक्ति कपूर, कादर खान और अरुणा ईरानी ने भी अभिनय किया था. इस फिल्म गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी और कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. इसके साउंडट्रैक में 7 गाने थे और सारे के सारे हिट थे. 

ये भी पढ़ें: लोलो की 5 सुपरहिट फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, तीसरी वाली के 10 गाने दसों सुपरहिट

Latest and Breaking News on NDTV

दुलारा

साल 1994 में आई फिल्म दुलारा में गोविंदा एक अलग किरदार में नजर आए. लेकिन उनके किरदार का नाम राजा था. फिल्म में उनके साथ करिश्मा कपूर, रंजीत, फरीदा जलाल और गुलशन ग्रोवर ने भी काम किया था. विमल कुमार के निर्देशन में बनी ये एक रहस्यमय थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 8 गाने थे, जो लोगों ने पसंद किए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूल्हे राजा 

हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म दूल्हे राजा साल 1998 में रिलीज हुई, इस फिल्म में भी गोविंदा के किरदार का नाम राजा रखा गया था, फिल्म में गोविंदा के साथ रवीना टंडन और कादर खान भी नजर आए थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसने उनको एक खास और अलग पहचान दिलाई. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 7 गाने थे, फिल्म के साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनाड़ी नंबर 1

कुकू कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म अनाड़ी नंबर 1 में भी गोविंदा एक बार फिर से राजा के किरदार में दिखे. ये एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें गोविंदा के साथ रवीना टंडन और सिमरन ने अभिनय किया था. इसमें गोविंदा ने डबल रोल प्ले किया था. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें 8 गाने थे. उदित नारायण , कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानू , प्रीति उत्तम,अभिजीत , अलका याग्निक,जसपिंदर नरूला,सोनू निगम , अमित कुमार , प्रदीप सूरी ने अपनी आवाज से सजाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

राजा भैया

रमन कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म राजा भैया साल 2003 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा के साथ आरती छाबड़िया ने अभिनय किया था. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 6 गाने थे. जिसे उदित नारायण , कविता कृष्णमूर्ति,सुरिंदर सोढ़ी,सुनिधि चौहान,सुरिंदर सोढ़ी और सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज से सजाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

यानी गोविंदा के लिए 'राजा' सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि छह अलग-अलग किरदारों की यादगार पहचान बन गया, और हर बार चीची ने इस नाम को अपने अलग अंदाज में पर्दे पर जिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Govinda Movies, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com