Kuch Khattaa Ho Jaay Box Office Collection Day 1: कॉमडी, ड्रामा और रोमांटिक मूवी कुछ खट्टा हो जाए 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के गाने और ट्रेलर को फैंस का खूब प्यार मिला है. जबकि फैंस गुरु रंधावा के गानों पर प्यार लुटाने के बाद फिल्म पर अपना रिएक्शन देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी बीच फिल्म की पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो कि फैंस के लिए शॉकिंग हो सकता है. क्योंकि फैंस को गुरु रंधावा के गानों से जितनी उम्मीद थी उतना फिल्म खरी उतरती हुई बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रही है.
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन कुछ खट्टा हो जाए ने केवल 25 लाख का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड यह 35 लाख तक ही पहुंच पाया है. इसके चलते फर्स्ट डे तो बॉक्स ऑफिस पर गुरु रंधावा की फिल्म फ्लॉप होती हुई दिख रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म की बात करें तो जी अशोक द्वारा डायरेक्ट की गई कुछ खट्टा हो जाए में गुरु रंधावा और सई मांजरेकर के अलावा परितोश त्रिपाठी और अतुल श्रीवास्तव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. जबकि साउथ के कॉमेडी किंग ब्रह्मानंदन फिल्म में स्पेशल रोल निभाते हुए दिख रहे हैं.
अन्य 16 फरवरी को रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो ओरु पेरू भैरवाकोना ने पहले दिन 2 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि जयम रवि की सायरन ने 1.4 करोड़ की ओपनिंग की है, जो कि कुछ खट्टा हो जाए से कई ज्यादा है. हालांकि पहले वीकेंड पर मूवी का क्या हाल होता है देखने लायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं