मशहूर पंजाबी सिंगर और सॉन्ग राइटर गुरु रंधावा अपनी फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के साथ अब बॉलीवुड में एंट्री ले चुके हैं. गुरु ने साई मांजरेकर के साथ इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गुरु ने अपने करियर की शुरुआत और स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की. इसके साथ ही उन्होंने सिंगर से एक्टर बनने के अपने ट्रांजिशन के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में हो गई थी. इस छोटी उम्र में पॉकेट मनी कमाने के लिए गुरु शादियों में गाया करते थे. यहीं से साफ था कि उनकी दिलचस्पी सिंगिंग में है और उनके अंदर वो टैलेंट है जो उन्हें स्टार बना सकता है.
जिंदगी के हर मोड़ पर पैरेंट्स से मिले सपोर्ट को शुक्रिया कहते हुए गुरु ने बताया कि उन्होंने हमेशा यही सोचा कि हमारा बच्चा एक दिन टीवी पर होगा. उन्होंने कहा, वे हमेशा मुझे म्यूजिक से जुड़े प्रोजेक्ट्स और काम करने के लिए एनकरेज करते थे. गुरु ने सिनेमा के प्रति अपने प्यार का क्रेडिट अपने आइडल शाहरुख खान और सलमान खान को दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्टिंग के बारे में क्या होले गुरु ?
एक्टिंग में नई शुरुआत पर गुरु रंधावा ने बताया कि वो इसे नई शुरुआत और आगे बढ़ने के लिए एक नए मौके की तरह देखते हैं. उम्मीद है कि फैन्स को गुरु की ये शुरुआत पसंद आएगी. क्योंकि सिंगिंग में तो वो अपना सिक्का पहले ही जमा चुके हैं. अब देखना होगा कि इस नई कसौटी पर वो कितने खरे उतरते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं