पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को गाते, नाचते और एक्टिंग करते तो देखा ही होगा लेकिन आज हम आपके सामने उनका एक नया टैलेंट लेकर आने वाले हैं. ये टैलेंट देखकर आपको भी अपने बचपन की याद आजाएगी. क्योंकि ये खेल ही ऐसा है जो हर किसी को आता नहीं और एक बार आ जाए तो इसकी लत आसानी से नहीं छूटती. हम यहां हमारे देश के देसी और ठेठ लोकल गेम कंचे की बात कर रहे हैं. यकीनन नाम सुनकर आपको भी लगा होगा कि यार ये तो बहुत देखा है. अब फिलहाल हम आपको जो सीन दिखाने वाले हैं उसमें गुरु रंधावा बच्चों के साथ कंचे खेलते दिख रहे हैं. गुरु ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया.
शॉट लगाने से पहले बच्चों से बोले आंखें बंद कर लो
वीडियो में आप देखेंगे कि गुरु बच्चों से पूछते हैं कि उन्हें कौनसे कंचे पर निशाना लगाना है. जब बच्चे उन्हें एक मुश्किल टार्गेट दे देते हैं तो वो कहते हैं चलो आंखें बंद कर लो. गुरु के ऐसा कहते ही सभी हंसने लगते हैं. गुरु हिम्मत जुटा कर पहला निशाना लगाते हैं. वो मिस हो जाता है इसके बाद जब वो कंचे से निशाना मारते हैं वो बिल्कुल सेट जगह पर बैठता है. शॉट हिट होने पर बच्चे तालियां बजाकर उनकी तारीफ करते हैं. ये किसी फिल्म का सीन नहीं था लेकिन उनके गेटअप से ऐसा लगा कि वो किसी शूटिंग के सिलसिले में ही वहां मौजूद थे. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक हाफ स्वेटर पहनी थी और इस वक्त स्वेटर वाला मौसम तो है नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं