विक्की कौशल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना कैफ सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर क्लासी अंदाज में नजर आईं. हाल ही में कैटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ इंदौर में लोहडी सेलिब्रेट करते नजर आई थीं. दरअसल विक्की फिलहाल इंदौर में अपनी आपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, साथ ही अपनी लविंग और ब्यूटीफुल वाइफ कैटरीना के साथ उन्होंने एक शानदार वीकेंड इंदौर में सेलिब्रेट किया है. कैटरीना अपने लेटेस्ट वीडियो में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गयीं. हमेशा की तरह अपने इस लुक में भी कैटरीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन सबकी नजरें उनकी गुलाबी रंग की गुची की हुडी पर टिकी रहीं. इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यूली वेडेड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने नए साल की शुरूआत बेहद खास तरीके से की है. शानदार वीकेंड और लोहड़ी अपने पति के साथ सेलिब्रेट करने के लिए कैटरीना इंदौर पहुंची थीं. विक्की के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद कैटरीना मुंबई वापस लौट गई हैं. 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फेम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया. अपने एयरपोर्ट अपीयरेंस में कैटरीना बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं. इंस्टेंट बॉलीवुड के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से कैटरीना का मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में कैटरीना बेबी पिंक कलर की स्वेटशर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने ब्लैक जींस और ब्लैक स्नीकर्स के साथ पेयर किया हुआ है. कैटरीना ने अपने बालों में एक हाई पोनी बनाई हुई थी साथ ही उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ भी नजर आ रहा है.
कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर फैंस के ढेर सारे प्यार भरे रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा है, 'द क्वीन इज बैक', तो वहीं दूसरे फैन ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को बी टाउन का सबसे बेस्ट कपल बताया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो, कैटरीना जल्द सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगी. इसके अलावा, वो फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं