- इरफान खान की 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए साथ आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस
- आलिया, अनुष्का और कैटरीना जैसी कई एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
- 'अंग्रेजी मीडियम' इसी 20 मार्च होने वाली है रिलीज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में इरफान खान के साथ टीवी की दुनिया से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली राधिका मदान (Radhika Madan) और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी. लेकिन हाल ही में 'अंग्रेजी मीडियम' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor), अनन्या पांडे (Ananya Panday), कृति सेनन, कियारा अडवाणी और खुद राधिका मदान जैसी एक्ट्रेस अंग्रेजी मीडियम के लिए एक साथ नजर आ रही हैं.
'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री का खुलासा, बोलीं- शादी के बाद डेढ़ साल के लिए पति से अलग थी
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, बॉलीवुड की यह सभी एक्ट्रेस 'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) के कैंपेन 'शेयरिंग लव फॉर अंग्रेजी मीडियम' के तहत एक साथ आई हैं. इस कैंपेन के तहत सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कैमरे के सामने आकर कुछ मजेदार मूव्स करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को न केवल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बल्कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), आलिया भट्ट, कियारा अडवाणी, कृति सेनन, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. बता दें कि अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है, लेकिन अपनी बीमारी के कारण फिल्म से जुड़े किसी भी काम में भी इरफान खान शामिल नहीं हो पाए हैं.
शहनाज गिल को इस कंटेस्टेंट ने कहा, 'कौन- सी हूर की परी हैं वो...' देखें वीडियो
'अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) की बात करें तो यह फिल्म साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' (Hindi Medium) की सीक्वल है. इस फिल्म में जहां राधिका मदान बेटी की भूमिका में नजर आ रही हैं तो वहीं इरफान खान (Irrfan Khan) उनके पिता के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor) फिल्म में पुलिस का रोल अदा करती दिखाई देंगी. बता दें कि यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें एक बेटी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश जाना चाहती है तो वहीं उसके हर सपने को पूरा करने के लिए एक पिता सभी कठिनाइयों को झेलने के लिए तैयार रहता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं