करवा चौथ पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, साड़ी, हाथों में मेंहदी, छनकती चूड़ियां और आसमान में चांद का इंतजार. इसके साथ ही एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हैं. इन पलों को याद करने के लिए इसके लिए फोटोज लेना और वीडियो बनाना बेहद आम होता है. क्योंकि ये आपके उन प्यारे पलों को कैद करने का सही तरीका होता है. ऐसे में आपके वीडियो और फोटोज के लिए अगर आप भी बेहतरीन गानों की तलाश मे हैं, जो आपके रिश्ते की कहानी को बयां करें. तो बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो पति और पत्नियों के रिश्ते के प्यार को बखूबी बयां करते हैं. अगर आप भी करवा चौथ के मौके पर अपने पति के साथ प्यारभरी रील बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बॉलीवुड के ये 5 गाने बिल्कुल परफेक्ट हैं.
1. चांद छुपा बादल में
करवा चौथ पर चांद का बहुत ज्यादा महत्व होता है. अगर आप भी रील में चांद और रोमांस दिखाना चाहते हैं, तो फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल में' एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माए गए इस गाने में चांद का दीदार और प्यार भरे पलों को दिखाया गया है जो आपकी शाम को और खास बना देंगे. इस गाने को उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है और इसका संगीत इस्माइल दरबार ने तैयार किया है.
2. बोले चूड़ियां
कभी खुशी कभी गम का गाना 'बोले चूड़ियां' करवा चौथ पर सजने-संवरने और परिवार के साथ सेलीब्रेशन वाली रील के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. अमित कुमार, सोनू निगम, अलका याग्निक, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति की आवाजों से सजे इस गाने का संगीत जतिन-ललित ने दिया था. इसमें काजोल, शाहरुख खान, करीना कपूर और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आती है.
3. घर आजा परदेसी
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना घर आजा परदेसी में इंतजार और फीलिंग्स दिखती हैं. इस गाने के बोल में अपने प्यार के इंतजार को दिखाया गया है. ये गाना आपकी रील के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें | करवा चौथ पर पार्टनर को जरूर सुनाएं अजय-करिश्मा का 32 साल पुराना ये सुपरहिट रोमांटिक गाना
4. सजना है मुझे सजना के लिए
फिल्म सौदागर का गाना सजना है मुझे सजना के लिए इस गाने में आप तैयार होते हुए अपनी रील बना सकती हैं. इसमें आप साड़ी, सूट या लहंगे में खुद को तैयार होते हुए वीडियो बना सकती हैं.
5. अमर मेरा सुहाग रहे
यह गाना साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिक आवारा' का है. 'अमर मेरा सुहाग रहे' गाने में ममता कुलकर्णी चौथ माता की पूजा करती नजर आती हैं. इस गाने को साधना सरगम ने अपनी आवाज से सदाबहार बना दिया. आनंद बख्शी ने बोल और इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया है. गाने में करवा चौथ की कथा सुनाने और माता की जय-जयकार करने का भी जिक्र है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं