90 के दशक में रोमांटिक गानों का एक दौर आया था. इन गानों को आज भी पति-पत्नी से लेकर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक-दूसरे को डेडिकेट करते रहते हैं. रोमांटिक गाने 90 के दशक में स्कूल-कॉलेजों में भी काफी पॉपुलर हुआ करते थे. करवा चौथ के मौके पर आज हम आपको उस दौर के एक रोमांटिक गाने से रूबरू करवाने हैं, जो आज भी लोगों का फेवरेट है. इस गाने का नाम 'प्यार के कागज पे' है, जो साल 1992 में आई फिल्म जिगर का हिस्सा है.
अभिजीत भट्टाचार्य-साधना सरगम की आवाज
जब अजय देवगन ने फूल और कांटे के बाद दूसरी फिल्म जिगर में एंट्री ली, तब यह गाना उनकी इमेज को सॉफ्ट रोमांस से जोड़ने वाला सबसे बड़ा हिट साबित हुआ.'प्यार के कागज पे' गाने के बोल समीर ने लिखे हैं. जबकि अभिजीत भट्टाचार्य-साधना सरगम ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है. आनंद-मिलिंद की मधुर धुन ने इसे अमर बनाया. इस गाने ने फैंस के बीच ऐसा नशा पैदा किया जो तीन दशक बाद भी कम नहीं हुआ.
गाने के में प्यार, जुदाई और यादें
'प्यार के कागज पे' गाना मुख्य तौर से अजय के किरदार राजू और करिश्मा के किरदार सुमन के बीच के रोमांस को दिखाया गया है. यादों में दिन काटना, जुदाई की बातें, सुबह को शाम लिख देना, समीर के बोल इतने सच्चे हैं कि वे हर उम्र के प्रेमी को छू लेते हैं. गाने में लव लेटर लिखने की कल्पना इतनी खूबसूरत है कि सुनने वाले को खुद को खत लिखते हुए महसूस करता है. फिल्म 23 अक्टूबर 1992 को दिवाली पर रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.
जिगर एक मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म थी, जिसकी कहानी दोस्ती, बदला और प्यार पर आधारित थी. निर्देशक फारूक सिद्दीकी ने इसे हॉलीवुड फिल्म किक बॉक्सर से प्रेरित होकर बनाया था. आनंद-मिलिंद का संगीत एल्बम 1992 के टॉप सेलिंग एल्बम में शामिल रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं