विज्ञापन

Maa Se Badhkar Sasu Ma Full Movie: संचिता-अक्ष की भोजुपरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, सास-बहू की तकरार और प्यार ने जीता दिल

Maa Se Badhkar Sasu Ma Full Movie: भोजपुरी फिल्म 'मां से बढ़कर सासू मां' का डिजिटल प्रीमियर हो गया है. इसे एडवाइज भोजपुरी सिनेमा नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. सास-बहू की अनोखी कहानी.

Maa Se Badhkar Sasu Ma Full Movie: संचिता-अक्ष की भोजुपरी फिल्म यूट्यूब पर रिलीज, सास-बहू की तकरार और प्यार ने जीता दिल
Maa Se Badhkar Sasu Ma Full Movie: भोजपुरी फिल्म 'मां से बढ़कर सासू मां' यूट्यूब पर रिलीज, देखें फुल मूवी
youtube
नई दिल्ली:

Maa Se Badhkar Sasu Ma Full Movie: भोजपुरी फिल्म 'मां से बढ़कर सासू मां' का डिजिटल प्रीमियर हो गया है. इसे एडवाइज भोजपुरी सिनेमा नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में सास-बहू के रिश्ते को एक अलग नजरिए से पेश किया गया है. फिल्म मनोरंजन के साथ दर्शकों को संदेश देने की कोशिश करती है. फिल्म का निर्माण पूनम यादव ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी संजय श्रीवास्तव ने संभाली है. निर्माता पूनम यादव ने कहा कि मां से बढ़कर सासू मां सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से परिवार और रिश्तों की अहमियत को भी दर्शाने का प्रयास किया गया है. सास और बहू का रिश्ता आपसी प्रेम, सम्मान और समझदारी से खूबसूरत बन सकता है. फिल्म में दर्शकों को भावनाओं, पारिवारिक ड्रामे और मनोरंजन का अच्छा मेल देखने को मिलेगा.'

यह भी पढ़ें: Phool Kumari Bahu Hamari Trailer: भोजपुरी फिल्म 'फूल कुमारी बहू हमारी' का ट्रेलर रिलीज, अपर्णा-महेंद्र का फैमिली ड्रामा

निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 'मां से बढ़कर सासू मां के जरिए उन्होंने सास और बहू के रिश्ते को भावनात्मक और सकारात्मक नजरिए से प्रस्तुत करने की कोशिश की है. फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की मिठास, आपसी समझ, प्रेम और सम्मान को मनोरंजन के साथ दर्शाया गया है.'

मां से बढ़कर सासू मां की स्टारकास्ट

फिल्म में संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee), अक्ष यादव, सुबोध सेठ, श्रद्धा नवल और ललित उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के कार्यकारी निर्माता रौनक मिश्रा हैं, जबकि गीत एवं संगीत की जिम्मेदारी मुन्ना दुबे और अमन श्लोक ने संभाली है. फिल्म के लेखक ओम प्रकाश हैं.

यहां देखें 'मां से बढ़कर सासू मां' फुल मूवी

मां से बढ़कर सासू मां की कहानी

इस भोजपुरी फिल्म की कहानी परिवार के भीतर सास और बहू के बीच बनने वाले रिश्तों, आपसी समझ, भावनाओं और पारिवारिक परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के जरिए यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझदारी हो तो कई मुश्किल परिस्थितियों का समाधान निकाला जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Film, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com