बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी छोटी बहन करीना कपूर की डेब्यू फिल्म 'रिफ्यूजी' के बारे में खुलकर बात की.फिल्म से करीना के पहले क्लोज-अप को याद करते हुए करिश्मा ने कहा कि उन्हें तुरंत एहसास हो गया था कि करीना सुपरस्टार बनने के लिए ही बनी हैं. करिश्मा ने बताया कि डायरेक्टर जे.पी. दत्ता, जिन्होंने करीना को 'रिफ्यूजी' से लॉन्च किया था. वह पहले उनके पिता, एक्टर रणधीर कपूर के असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके थे. शूटिंग के दौरान सेट पर जाने को याद करते हुए, उन्होंने कहा, “फिर जब उन्होंने 'रिफ्यूजी' फिल्म की, तो बहुत दिलचस्प कहानी थी. क्योंकि जेपी दत्ता सर मेरे पिता के असिस्टेंट थे और फिर जेपी दत्ता सर ने करीना को लॉन्च किया. यह ऐसा था जैसे इतिहास बन रहा हो.”
उन्होंने आगे कहा, “तो मुझे याद है हम गए थे वहां, शूटिंग चल रही थी. करीना का जो पहला क्लोज-अप हुआ था, जब बुर्का पहनती है. आप बस देख सकते थे कि वह सुपरस्टार लग रही थी. मुझे लगता है कि उनकी जो आंखें हैं, वो एक्सप्रेस करती हैं.” वह अलग ही लेवल पर है.
करिश्मा ने यह भी बताया कि बड़े होते हुए दोनों बहनें अपनी पर्सनैलिटी के मामले में कितनी अलग थीं. खुद को सिंपल बताते हुए उन्होंने कहा कि करीना ज्यादा जोशीली और बोल्ड हैं. “मैं बहुत थोड़ी सी सिंपल टाइप हूं. करीना काफी डैशिंग टाइप की लड़की है. आम तौर पर ये होता है, बड़े बच्चे, आप जानते हैं, थोड़े सिंपल होते हैं. छोटे काफी हॉट-ब्लडेड होते हैं. हर समय मुझे अपनी मां से अपनी बहन को बचाना पड़ता था, ‘नहीं नहीं, रहने दो, रहने दो.'”
यह भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कृति सेनन के विवादित ऐड पर दिया रिएक्शन, एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर कही ये बात
जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है,. दोनों एक्ट्रेस मशहूर एक्टर राज कपूर की पोती और एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की बेटियां हैं. करिश्मा ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि करीना ने 2000 में एक्टिंग में कदम रखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं