शो ब्राउन (Brown) बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है. जिसमें करिश्मा कपूर लीड किरदार में नजर आई हैं. इससे पहले करिश्मा कपूर साल 2024 में आई फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. करिश्मा के फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. करिश्मा कपूर भी इन दिनों काफी चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं. शो ब्राउन में करिश्मा के अलावा सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी अहम किरदार निभाया है. उन्होंने शो में करिश्मा की मां की भूमिका निभाई है. सोनी भी 90 के दौर की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं. हाल ही में सोनी ने NDTV से बात की और शो के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
'ब्राउन' को लेकर ये कहा
सोनी राजदान ने कहा कि शो ब्राउन जिस के ऊपर बेस्ड है, वह किताब मैंने पड़ी थी. उसका नाम 'सिटी आफ डेथ' है. उस विषय के बारे में मुझे पहले से जानकारी थी. मुझे बहुत अच्छा लगा जब मुझे पता चला कि यह शो बन रहा है और यह कोलकाता पर आधारित है. मुझे उम्मीद थी कि यह एक अनोखा शो होगा. इसके अलावा डायरेक्टर ने भी मुझे बहुत प्रोत्साहित किया. मैंने शो में करिश्मा की मां का किरदार निभाया है. यह शो करने का सबसे बड़ा कारण यह भी रहा. जब हमने शूटिंग शुरू की थी, तब हम रिश्तेदार बनने वाले थे. इस शो की शूटिंग काफी समय पहले शुरू हो चुकी थी. हम एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड थे. जब किसी परिवार का एक दूसरे से कनेक्शन हो जाता है, तब काम करने में बहुत मजा आता है. मैं इस बात को लेकर काफी खुश थी. जब आप सेट पर होते हैं तब आपके प्रोफेशनली रिलेशन होते हैं, उसके अलावा एक परिवार के तौर पर आपके घरेलू संबंध होते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरी शुरुआत 'सारांश' से हुई थी. जिसके बाद मैंने 'बुनियाद' में काम किया. मेरे चुनिंदा फिल्में करने का कारण था कि मैं जिस तरीके के किरदार चाहती थी, वो मुझे मिल नहीं रहे थे. जिसके बाद मेरी शादी हो गई, फिर मैं मां बन गई. इसके बाद मैं अपने घर में व्यस्त हो गई. लेकिन मैं लगातार काम करता रही. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 90 के दौर में दूरदर्शन ओटीटी के बराबर था. आज के समय जो सीरियल दूरदर्शन पर रिलीज नहीं हो पाते वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रहे हैं. उस दौर में केबल टीवी नहीं था. साल 1993 के आसपास केवल टीवी आया था. क्योंकि जब मैं गर्भवती थी, मैं उस वक्त केवल टीवी पर शोज देखती थी. इसके बाद मैंने स्टार प्लस पर एक शो भी प्रोड्यूस किया था.
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार की सासूमां की 5 फोटो, हिंदी सिनेमा की कहलाती थीं ब्यूटी क्वीन, बेटी सायरा को दामाद से था मिलवाया
फ्री समय में क्या करती हैं?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब कभी भी सेट पर हम फ्री रहते थे तो हम अपने घर की बातें करते थे. जैसे करिश्मा कपूर ने शो में काफी स्मोकिंग की हैं तो मैं करिश्मा से पूछती थी कि तुम ये सब कैसे कर पा रही हो? क्योंकि करिश्मा ने कभी भी स्मोकिंग नहीं की. इसके अलावा हम खाने की बातें करते थे. करिश्मा अपने परिवार के खाने के बारे में बताती थीं. मैं भी अपने घर के खाने के बारे में करिश्मा से बातचीत करती थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे शो ब्राउन को लेकर रणबीर-आलिया बहुत ही एक्साइड हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक यह शो नहीं देखा. क्योंकि आलिया अपनी बच्ची की देखरेख में काफी व्यस्त है. वह अपनी फिल्म एल्फा के प्रमोशन में भी काफी व्यस्त है. जब भी ये लोग फ्री होंगे तो शो जरूर देखेंगे.
सोनी ने आगे कहा कि मेरी नजरों में रणबीर-आलिया दोनों ही टैलेंटेड एक्टर हैं. वो दोनों ही काफी शानदार हैं, दोनों जो भी किरदार करते हैं बड़े गजब तरीके से करते हैं. मेरे लिए यह कहना बड़ा मुश्किल है कि दोनों में से कौन बड़ा एक्टर है. वैसे मैं और आलिया में काफी समानता हैं, क्योंकि हमारा लुक सेम लगता है और कहीं ना कहीं हमने जो फिल्में की हैं, वो किरदार भी कहीं ना कहीं सेम ही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रिश्ते में आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर का रिश्ता ननद भाभी का है क्योंकि आलिया के पति रणबीर कपूर की कजिन करिश्मा और करीना कपूर हैं.
यह भी पढ़ें- प्रकाश पादुकोण ने दामाद रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ, बोले-'धुरंधर'हिंसक फिल्म थी, लेकिन लोगों को पसंद आई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं