विज्ञापन

अमिताभ -वहीदा का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग, बना भाई- बहन के प्यार का मिसाल, आज भी कर देता है इमोशनल, मुकेश की आवाज में अमर

हिना कौसर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी अपनी पहचान नहीं बना पाईं. ज्यादातर लोग उन्हें फिल्म 'अदालत' के लिए जानते हैं.

अमिताभ -वहीदा का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग, बना भाई- बहन के प्यार का मिसाल, आज भी कर देता है इमोशनल, मुकेश की आवाज में अमर
अमिताभ बच्चन -वहीदा रहमान का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में अभिनेत्रियां आई और अपने दौर में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. शानदार एक्टिंग से लेकर खूबसूरत लुक्स तक, इन अभिनेत्रियों में मंदाकिनी, मोनिका बेदी और कई अन्य शामिल हैं. हालांकि, इन अभिनेत्रियों में से कुछ का अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ उनके नाम का जुड़ा, जिसके बाद उनका करियर को खत्म हो गया. आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने 1970 के दशक में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के साथ बड़े पर्दे पर काम किया. इतना ही नहीं, वह एक बड़े डायरेक्टर की बेटी भी थीं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय, यह अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहीं.  वह अभिनेत्री हैं हिना कौसर, जो 'मुगल-ए-आजम' जैसी हिट फिल्म के डायरेक्टर के. आसिफ की बेटी थीं.

अमिताभ - हिना का गाना 

हिना कौसर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी अपनी पहचान नहीं बना पाईं. ज्यादातर लोग उन्हें फिल्म 'अदालत' के लिए जानते हैं, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन की बहन का रोल निभाया था. इस फिल्म का गाना "बहना ओ बहना" बहुत हिट हुआ था. इस गाने का मुकेश ने आवाज दी थी. इसके अलावा, हिना कौसर 'नागिन', 'धर्मकांटा', 'कालिया' और 'निकाह' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन दर्जनों फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल सकी.

हिना को अपने पिता की वजह से कई फिल्में मिलीं. हालांकि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा हिना अपनी पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में रहीं. यह जानकर हैरानी होगी कि इस अभिनेत्री ने खतरनाक भारतीय गैंगस्टर और अंडरवर्ल्ड हस्ती इकबाल मिर्ची से शादी करने का फैसला किया और 1991 में उनकी दूसरी पत्नी बनीं. इकबाल से शादी करने के बाद हिना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और इंडस्ट्री छोड़ दी.

शादी के बाद हिना इकबाल मिर्ची के साथ लंदन चली गईं, लेकिन 2013 में इकबाल मिर्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई और हिना अकेली रह गईं. हिना आखिरी बार 2012 में सुर्खियों में आई थीं, जब नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई में इकबाल मिर्ची के दो फ्लैट सील कर दिए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan Song, Raksha Bandhan Songs 2026, Raksha Bandhan Songs In Hindi, Raksha Bandhan Songs, Heena Kausar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com