बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने एक्स हस्बैंड संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, "संजय आप हमारे दिल में हमेशा रहोगे." जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में 12 जून 2025 को निधन हो गया था. जबकि इन दिनों उनकी 30000 करोड़ की संपत्ति पर विवाद चल रहा है.
संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर की 13 साल चली शादी

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे (समायरा और कियान) हैं. साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी. हालांकि, करिश्मा कपूर ने दोबारा शादी नहीं की और वह सिंगल रहकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं.

ये भी पढे़ं- राखी सावंत की डेब्यू फिल्म में थे गोविंदा, बोलीं- नहीं मिले पैसे, शूटिंग के लिए ड्रेस भी खुद खरीदा
करिश्मा कपूर के बारे में
करिश्मा कपूर ने लंबे अंतराल के बाद क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' से मुख्य भूमिका में वापसी की है. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 5 जून को विशेष रूप से जी5 पर रिलीज की गई है. सीरीज में करिश्मा कपूर ने 'रीटा ब्राउन' नाम की एक एंग्लो-इंडियन पुलिस डिटेक्टिव की भूमिका निभाई है। रीटा का किरदार काफी जटिल है, जो शराब की लत, अपने अतीत के ट्रॉमा और बदनामी से जूझ रही है. इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड्स हैं, और प्रत्येक एपिसोड लगभग 40 से 45 मिनट का है. इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया है और यह अमीत बरुआ के 2016 के उपन्यास 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित है. इस सीरीज में सूर्या शर्मा (इंस्पेक्टर अर्जुन सिन्हा), सोनी राजदान, जिशू सेनगुप्ता, और अजिंक्य देव (धीरज जायसवाल के रूप में) भी अहम किरदारों में हैं.
संजय कपूर संपत्ति विवाद
करिश्मा कपूर और प्रिया कपूर के बीच संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जहां दिवंगत बिजनेसमैन की वसीयत में दोनों बच्चे कियान और समायरा का नाम ना होने पर मामला शुरू हुआ था तो वहीं करिश्मा कपूर ने इस मामले में दिल्ली हाइकोर्ट का रुख किया, जिसके बाद प्रिया सचदेव ने दिल्ली हाई कोर्ट में दिवंगत बिजनेसमैन और अपने पति संजय कपूर के एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) खातों से पैसे निकालने की मांग की है ताकि करिश्मा कपूर के बच्चों - समायरा और कियान - की स्कूल फीस और पढ़ाई का खर्च उठाया जा सके. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में एक औपचारिक नोटिस जारी किया है. वेब पोर्टल 'लाइव लॉ' के मुताबिक, इस याचिका पर 26 मई, 2026 को सुनवाई हुई थी. इसका मकसद एक को-ऑर्डिनेशन बेंच द्वारा जारी किए गए अंतरिम आदेश में आंशिक संशोधन और स्पष्टीकरण करना है. उस अंतरिम आदेश के तहत, संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर चल रहे विवाद के बीच संजय कपूर की विशाल संपत्ति को फ्रीज (जब्त) कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें- 2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं