- कपूर खानदार ने शानदार अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
- करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें
- आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी आईं नजर
रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाले इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड में भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड सितारे भी अपने भाई-बहन के साथ राखी (Rakhi) का त्योहार बड़े ही खास अंदाज में मनाते नजर आ रहे हैं. इस खास त्योहार को कपूर खानदान ने भी शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor), अरमान जैन, आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नीतू कपूर, रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और तारा सुतारिया भी नजर आ रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
करीना कपूर (Kareena Kapoor) द्वारा साझा की गई राखी सेलिब्रेशन से जुड़ी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. फोटो में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है. बता दें इस राखी सेलिब्रेशन में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने वीडियो शेयर कर परिवार को राखी की बधाइयां दीं. करीना कपूर ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "फैमिली लंच, मिस यू लोलो..." इसके अलावा करीना कपूर ने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और इनाया खेमू की फोटो भी शेयर की, जिसमें दोनों भाई-बहन काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं.
करीना कपूर (Kareena Kapoor) द्वारा शेयर की गई इस फोटो में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पाउट बनाए दिख रहे हैं तो वहीं इनाया अपने बड़े भाई को देखकर हंसती हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, "इन्नी को हैरानी हो रही है कि तिम ने यह पाउट कैसे बनाया." करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर के साथ एक्टर आमिर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. आमिर और करीना की यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं