विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2023

गुरुवार को 1200 रुपये भी नहीं कमा सकी कपिल शर्मा की Zwigato ? इतने बुरे हाल में पहुंची कॉमेडियन की फिल्म

फिल्म ज्विगाटो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं इस फिल्म से कपिल शर्मा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने से मेकर्स काफी निराश है.

गुरुवार को 1200 रुपये भी नहीं कमा सकी कपिल शर्मा की Zwigato ? इतने बुरे हाल में पहुंची कॉमेडियन की फिल्म
गुरुवार को 1200 रुपये भी नहीं कमा सकी कपिल शर्मा की Zwigato ?
नई दिल्ली:

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. फिल्म की हर की दिन बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट हैरान कर देने वाली है. फिल्म ज्विगाटो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं इस फिल्म से कपिल शर्मा ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर न चलने से मेकर्स काफी निराश है. इस बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले अभिनेता केआरके यानी कमाल आर खान ने कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो को लेकर हैरान कर देने वाला दावा किया है. 

केआरके बॉलीवुड के कई मुद्दों और फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अक्सर अपनी राय देते रहते हैं. अब उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दावा किया है कि कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो ने गुरुवार को सिर्फ 1050 रुपये की कमाई की है. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कपिल शर्मा फिल्म ज्विगाटो ने गुरुवार को पूरे दिन में 1050 रुपये की कमाई कर एक नया इतिहास रच दिया है.' हालांकि मेकर्स की ओर से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

आपको बता दें कि इससे पहले केआरके ने मंगलवार को दावा किया था कि कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो ने केवल 7500 रुपए की कमाई की है. गौरतलब है कि कपिल शर्मा की ज्विगाटो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 0.43 करोड़ की कमाई की थी. जबकि शनिवार और रविवार को कलेक्शन के आंकड़े में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, जिसके चलते फिल्म ने वीकेंड पर 1.84 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं चौथे दिन फिल्म ने केवल 0.25 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ हुई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zwigato, Kapil Sharma Zwigato, Zwigato Box Office Collection, Zwigato Thursday Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com