विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2024

कपिल शर्मा की इस फिल्म को दो साल बाद मिला ओटीटी पर आने का मौका, अपने ही शो में कई बार बना चुके हैं इसका मजाक

कपिल शर्मा की एक फिल्म दो साल पहले रिलीज हुआ थी, और इसे अब ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है. जानते हैं इस फिल्म का नाम.

कपिल शर्मा की इस फिल्म को दो साल बाद मिला ओटीटी पर आने का मौका, अपने ही शो में कई बार बना चुके हैं इसका मजाक
दो साल बाद ओटीटी पर रिलीज होगी कपिल शर्मा की ये फिल्म
नई दिल्ली:

कपिल शर्मा अकसर अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने जाते हैं. फिर जब बात उनके कॉमेडी शो की आती है तो मजाक उड़ाने के मामले में वह खुद को भी नहीं बख्शते हैं. कपिल शर्मा ने अपने करियर में दो फिल्मों में काम किया है और इन्हीं फिल्मों को लेकर वे जमकर अपनी ही टांग खींचते रहते हैं. लेकिन इनमें से एक फिल्म जो दो साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो 25 अक्तूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है. अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स द्वारा निर्मित ज्विगाटो का निर्देशन नंदिता दास ने किया है. ज्विगाटो एक फूड डिलीवरी राइडर के रोजमर्रा के संघर्षों और जीत की मार्मिक कहानी है, जिसका किरदार कपिल शर्मा ने निभाया है. कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो में शाहाना गोस्वामी भी लीड रोल में हैं.

कपिल शर्मा की ज्विगाटो इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया गया है. इसके अलावा, ज्विगाटो की पटकथा को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर की प्रतिष्ठित लाइब्रेरी में शामिल किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Zwigato Film, OTT, Zwigato Release Date, Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com