कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो रिलीज हो चुकी है, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल करती हुई नहीं दिख रही है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भी कम है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले केआरके यानी कमाल आर खान ने ने दावा किया है कि कपिल शर्मा की ज्विगाटो ने मंगलवार को केवल 7500 रुपए की कमाई की है, जिसके चलते उन्होंने फिल्म की टीम को बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
केआरके अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. वहीं उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर कपिल शर्मा और उनकी फिल्म ज़्विगाटो को लेकर लिखा, कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है. उनकी फिल्म #Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपये कमाए हैं! पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई. इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है. एक्टर के इस ट्वीट पर लोगों का जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Kapil Sharma has created the history. His film #Zwigato collected Rs.7500 on Tuesday (Today)! Huge congratulations to entire team.🤪😁😁
— KRK (@kamaalrkhan) March 21, 2023
कपिल शर्मा की ज्विगाटो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 0.43 करोड़ की कमाई की थी. जबकि शनिवार और रविवार को कलेक्शन के आंकड़े में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, जिसके चलते फिल्म ने वीकेंड पर 1.84 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं चौथे दिन फिल्म ने केवल 0.25 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 2.09 करोड़ हुई है.
बता दें कपिल शर्मा की थियेटर रिलीज तीसरी फिल्म है. बाकी दो फिल्मों की तरह ज्विगाटो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. कहानी की बात करें तो यह एक ऐसी कहानी है जो लचीलेपन, उम्मीद और कभी न टूटने वाली ह्यूमन स्पिरिट को दर्शाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं