करीना कपूर खान इन दिनों 'व्हाट वूमन वॉन्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके इस शो में कोई न कोई सेलेब्रिटी आता है और उनसे मजेदर सवाल पूछे जाते हैं. अब इस शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कपिल शर्मा करीना कपूर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा इस शो में अपनी फिल्म ज्विगैटो को प्रमोट करने के लिए आए थे. फिल्म पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई थी. इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि जितने मजेदार करीना कपूर के सवाल हैं, उतने ही मजेदार कपिल शर्मा के जवाब भी हैं.
करीना कपूर ने कपिल शर्मा से उनके देर रात को किए गए विवादास्पद ट्वीट को लेकर भी सवाल पूछा तो कॉमेडियन बोले, 'मैं कभी ट्विटर वाली चिड़िया से मिला तो नहीं हूं लेकिन इन्होंने मेरे तोतो उड़ा दिए.' करीना कपूर कपिल शर्मा से पूछती हैं कि हमने कपिल शर्मा का मजाकिया अंदाज देखा है, क्या आप उतने ही रोमांटिक भी हैं? इस पर कपिल शर्मा बहुत ही मजेदार जवाब देते हैं. वह कहते हैं कि दो बच्चे हैं. ये हमने डाउनलोड तो किए नहीं हैं, हैं ना?' इस तरह कपिल शर्मा अपने इस जवाब से करीना कपूर को लाजवाब कर देते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कपिल शर्मा ज्विगैटो फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म को नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में कपिल शर्मा के साथ शहाना गोस्वामी नजर आईं. कपिल शर्मा की ज्विगैटो का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है. हालांकि फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं