Jai Hanuman First Look: प्रशांत वर्मा की मच अवेटेड सीक्वल जय हनुमान अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है. 'जय हनुमान' प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्म 'हनुमान' की जबरदस्त सफलता ने इसे और भी खास बना दिया है, क्योंकि इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए, दर्शकों का दिल जीत लिया है. ऐसे में अब, सबकी निगाहें 'जय हनुमान' पर टिकी हुई हैं. जय हनुमान सबसे पवित्र और प्रसिद्ध पौराणिक सुपरहीरो को जीवित करने वाला है. यह एक अनोखा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है, क्योंकि इसके हाल ही में रिलीज किए गए फर्स्ट लुक में हम कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भगवान हनुमान के रूप में देख सकते हैं.
कल जय हनुमान का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसने दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल बना दिया. भगवान हनुमान को उनकी पूरी ताकत में दिखाते हुए, इस पोस्टर ने आज की खास रिलीज़ के लिए उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है. दिवाली से ठीक एक दिन पहले जय हनुमान का पहला लुक सामने आया है, जिसमें ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने इस रोमांचक फर्स्ट लुक को एक खास कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है:
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ये फर्स्ट लुक पोस्टर एक नए इंडियन सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत का संकेत देता है. ये दुनिया का सबसे बड़ा सुपरहीरो यूनिवर्स बनने का वादा करता है, जो इंडियन माइथोलॉजिकल कहानियों से जुड़ा हुआ है. नवीन येरनेनी और वाई. रविशंकर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म "जय हनुमान" में हाई क्वालिटी और एक्सीलेंट टेक्निकल स्टैंडर्ड का प्रदर्शन देखने मिलने वाला है. क्योंकि इन प्रोड्यूसर्स को क्वालिटी पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं