विज्ञापन

90s में GF के बाजार जाते ही BF गाने लगाता था ये गाना, वॉचमैन की बातों से निकले बोल, उदित नारायण की आवाज में बना एवरग्रीन

28 साल पहले भी एक गाना आया था, जिसे सुनने के बाद हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से कहने लगा था कि 'अकेली ना बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी'.

90s में GF के बाजार जाते ही BF गाने लगाता था ये गाना, वॉचमैन की बातों से निकले बोल, उदित नारायण की आवाज में बना एवरग्रीन
90s में GF के बाजार जाते ही BF गाने लगाता था ये गाना, वॉचमैन की बातों से निकले बोल
NDTV

90s के गानों की फैन आज भी कम नहीं हुई है. 2026 में भी रेडियो-टीवी में उस दौर के गाने खूब सुने जा सकते हैं. 1990 के दशक में रोमांटिक से लेकर मस्ती भरे, सभी तरह के गाने बनते थे. 28 साल पहले भी एक गाना आया था, जिसे सुनने के बाद हर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से कहने लगा था कि 'अकेली ना बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी'. दरअसल गर्लफ्रेंड के लिए फ्रिक दिखाने वाला यह गाना फिल्म मेजर साब का है, जो साल 1998 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

वॉचमैन से बात कर आया आइडिया

'अकेली ना बाजार जाया करो' गाने को 90 के दशक के दिग्गज सिंगर उदित नारायण ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. अजय देवगन और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माए गए इस गाने को आज भी लाखों लोग पसंद करते हैं. टी-सीरीज के लेबल पर निकला 'अकेली ना बाजार जाया करो' गाने को आनंद राज आनंद ने लिखा और इसका संगीत भी दिया है. 

आनंद राज आनंद ने खुद शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बताया कि गाने का आइडिया एक वॉचमैन की बातचीत से मिला. उन्होंने 'बजरिया में सबकी नजरिया खराब' जैसी लाइन सुनी जो उनके दिमाग में बैठ गई. उसी पर उन्होंने मेहनत करके पूरा गाना तैयार किया. शुरुआत में आनंद राज आनंद खुद इसे गाना चाहते थे, लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से उदित नारायण ने आवाज दी. लगभग 5 मिनट 46 सेकंड का 1998 में जबरदस्त हिट हुआ.

फिल्म मेजर साब के बारे में
  
टिन्नू आनंद निर्देशित और अमिताभ बच्चन द्वारा निर्मित मेजर साज 26 जून 1998 को रिलीज हुई. अमिताभ बच्चन मेजर जसबीर सिंह राणा के रोल में, अजय देवगन वीरेंद्र वीर प्रताप सिंह और सोनाली बेंद्रे निशा के किरदार में नजर आए. 'अकेली ना बाजार जाया करो' गाने में अजय और सोनाली की जोड़ी की केमिस्ट्री खासतौर पर सराही गई. फिल्म बॉक्स ऑफिस सफर लगी, फिल्म को हिट करवाने में गानों को बड़ा योगदान रहा था. 

यह भी पढ़ें | उदित नारायण का 38 साल पुराना गाना जो आज भी हर बेटे को याद दिलाता है पिता का सपना, मजरूह सुल्तानपुरी के बोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Major Saab, Ajay Devgn, Sonali Bendre, Udit Narayan, Anand Raj Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com