एकता कपूर जिन्हें टीवी जगत की क्वीन भी कहा जाता है. उन्होंने 17 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की और हिंदी में बड़ी संख्या में टीवी सीरियल बनाएं, जिनमें से कई ने 1990 से 2000 के दशक के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल दिए जिन्होंने लोगों को उनका दीवाना बना दिया. फैशन ट्रेंड से लेकर के शादी-ब्याह करने के तरीके और घर की नोक-झोंक को एकता ने पर्दे पर इस तरह से दिखाया, कि हर महिला ने उससे रिलेट कर लिया.
किस सीरियल का गाना है
एकता कपूर ने इंडस्ट्री में कई नए चेहरों को वो मुकाम दिलाया कि वो आज सिर्फ टीवी जगत नहीं बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी अपना नाम कमा चुके हैं. आज हम एकता कपूर के एक ऐसे सीरियल के गाने के बारे में बात करेंगे जिसका गाना सालों बाद भी हर गृह प्रवेश में जरूर बजता है. साल 2000 में स्टार प्लस पर 16 अक्टूबर को एक सीरियल आया 'कहानी घर-घर की'. जिसमें हर घर में आज भी पावर्ती के नाम से जानी जाने वाली साक्षी तंवर ने एक्ट किया था. इस सीरियल को लोगों ने बहुत पसंद किया और प्यार दिया. इस सीरियल की कॉस्ट की बात करें तो इसमें-
- साक्षी तंवर - पार्वती ओम अगरवाल / स्वाति दीक्षित / जानकी देवी
- किरण करमरकर - ओम विश्वनाथ अगरवाल / ऋषभ राय चौधरी
- लिली पटेल - रुक्मणी केदारनाथ अगरवाल
- ज्योत्स्ना कार्येकर - नानी
- दीपक काजीर - विश्वनाथ केदारनाथ अगरवाल
- नयन भट्ट - कृष्ण विश्वनाथ अगरवाल
- नीलम मेहरा - वंदना अगरवाल
- अरुणा ईरानी - नारायणी देवी
- संजीव त्यागी - मिस्टर मल्होत्रा
सीरियल की शुरुआत होती थी एक गाने के साथ जिसके बोल कुछ इस तरह थे-
रिश्तों की पूजा जहां हो, आदर बड़ों का वहां हो,भीगे जो ममता का आंचल, आंसू बने गंगाजल
हंसना हंसाना है, रोना रुलाना हैखोना है पाना है, फिर मुस्कुराना है
कहानी घर घर की... कहानी घर घर की...
गाने के बोल और संगीत
इस गाने के बोल नवाब आरजू ने लिखे थे और संगीत दिया था ललित सेन ने. जिसे प्रिया भट्टाचार्य ने अपनी आवाज से सजाया. गाने के बोल और संगीत ऐसा है कि सालों बाद भी गृह प्रवेश के दौरान, या अपना घर दिखाते समय लोग इस गाने का इस्तेमाल करते हैं.
एकता कपूर का ये शो सुपरहिट था. कहानी घर घर की कहानी की बात करें तो ये शो एक मारवाड़ी संयुक्त परिवार (अग्रवाल परिवार) के मूल्यों, रिश्तों और संघर्षों पर आधारित था, जिसमें पार्वती को एक आदर्श बहू और ओम को एक आदर्श पुत्र के रूप में दिखाया गया था. टीवी पर ये सीरियल 8 सालों तक चला और 1661 एपिसोड के साथ लोगों पर ऐसी छाप छोड़ गया कि लोगों को आज भी इसके किरदार इनके धारावाहिर वाले नाम से ही याद हैं.
ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं