नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म रामायणम् को रिलीज होने में कुछ समय ही बचा है. फिल्म की पूरी टीम इस वक्त प्रमोशन में बिजी है. हाल ही में मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट रखा गया जिसमें अमेरिकी यूट्यूबर MrBeast, जिनका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है, इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई पहुंचे हुए हैं. आज, 26 सितंबर को वो फिल्म से जुड़े एक स्पेशल प्रोग्रॉम में शामिल हुए, जहां उनके साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी भी मौजूद थे.
इस स्पेशल इवेंट में रामायण को लेकर कई जरूरी जानकारियां शेयर की गईं और फिल्म की भव्य दुनिया की झलक भी देखने को मिली. मिस्टर बीस्ट की मौजूदगी ने प्रोग्रॉम को और स्पेशल बना दिया, क्योंकि दुनिया के सबसे फेमस कंटेंट क्रिएटर्स में से एक का इस भारतीय महाकाव्य फिल्म से जुड़ना ग्लोबल लेवल पर भी फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ाने वाला माना जा रहा है.
इस इवेंट से वायरल हुए एक वीडियो में एक पैपराजी ने इवेंट के दौरान आवाज लगाई, "जय श्री राम, MrBeast!" मिस्टर बीस्ट को समझ नहीं आया कि उन्हें कैसे रिएक्शन देना चाहिए. इसके बाद रणबीर कपूर ने उन्हें इशारे से वही नारा दोहराने के लिए कहा. रणबीर के कहने पर मिस्टर बीस्ट ने भी "जय श्री राम" कहा, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां और जयकारे लगाए.
दीवाली पर रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही इसकी दमदार स्टारकास्ट और दो पार्ट में रिलीज होने की प्लानिंग को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म के मेकर्स ने 30 जुलाई को इसका पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसमें दर्शकों को रणबीर कपूर के भगवान राम, साई पल्लवी की सीता और यश के रावण अवतार की झलक देखने को मिली. साथ ही ट्रेलर में फिल्म की विशाल दुनिया और अन्य महत्वपूर्ण किरदारों की भी झलक दिखाई गई थी. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल हनुमान और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगे. 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं